Koderma News: चंदवारा के कांटी पंचायत में वरिष्ठ नागरिकों के लिए विधिक जागरूकता शिविर आयोजित
मुख्य अतिथि सचिव गौतम कुमार ने साझा किए महत्वपूर्ण विचार
कोडरमा के चंदवारा प्रखंड स्थित कांटी पंचायत भवन में डीएलएसए द्वारा वरिष्ठ नागरिकों के अधिकारों को लेकर 90 दिवसीय गहन जागरूकता शिविर आयोजित किया गया। प्रधान जिला जज रमाकान्त मिश्रा के मार्गदर्शन और प्राधिकार सचिव गौतम कुमार की उपस्थिति में ग्रामीणों को निशुल्क कानूनी सहायता व डायन बिसाही जैसी कुरीतियों के खिलाफ जागरूक किया गया।
कोडरमा: झारखण्ड राज्य विधिक सेवा प्राधिकार, रांची के निर्देश के आलोक में जिला विधिक सेवा प्राधिकार के तत्वावधान में प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह-अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकार, कोडरमा रमाकान्त मिश्रा के कुशल मार्गदर्शन में आज गुरुवार को चंदवारा प्रखंड के कांटी पंचायत भवन सभागार में झालसा द्वारा चलाए जा रहे जागृति कार्यक्रम के तहत वरिष्ठ नागरिकों के अधिकारों एवं उनके लिए कानूनी प्रावधानों के अंतर्गत चलाये जा रहे 90 दिवसीय गहन विधिक जागरूकता एवं आउटरीच अभियान के तहत विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव गौतम कुमार मौजूद थे। शिविर को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि गौतम कुमार ने कहा कि इस अभियान का उद्देश्य वरिष्ठ नागरिक सशक्तिकरण को बढ़ावा देने हेतु वरिष्ठ नागरिकों के अधिकारों का संरक्षण करना है।


Kumar Ramesham is associated with Samridh Jharkhand and actively covers local news, public issues, social developments, and important updates from Jharkhand and nearby regions. He focuses on delivering timely, factual, and community-centered reporting with an emphasis on accuracy and reliability.


