Ranchi News: सीआईटी में नशामुक्त भारत पर विचार गोष्ठी, शिक्षकों-कर्मचारियों ने ली सामूहिक शपथ
प्राचार्य डॉ. एल. रंगनाथन ने नशे के दुष्प्रभावों पर डाला प्रकाश
कैंब्रिज इंस्टिट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (सीआईटी) में 'नशामुक्त भारत, विकसित भारत की पहचान' विषय पर विचार गोष्ठी आयोजित की गई। कार्यक्रम में प्राचार्य डॉ. एल. रंगनाथन ने नशे के दुष्प्रभावों पर प्रकाश डालते हुए इससे दूर रहने की अपील की।
रांची: नशामुक्त भारत अभियान, विकसित भारत की पहचान विषय पर गुरुवार को कैंब्रिज इंस्टिट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (सीआईटी) में एक विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। इसके बाद उपस्थित शिक्षकों एवं कर्मचारियों ने नशामुक्त जीवन जीने की सामूहिक शपथ ली।
मौके पर प्राचार्य डॉ. एल. रंगनाथन ने कहा कि नशा करने वाले लोगों का जीवन तबाह हो जाता है। नशे के कारण लोगों को जहां गंभीर स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं का सामना करना पड़ता है, वहीं समाज में उनका सम्मान भी कम हो जाता है। साथ ही आर्थिक नुकसान भी उठाना पड़ता है। उन्होंने लोगों से नशे से दूर रहने की अपील की।


कार्यक्रम का आयोजन एनएसएस एवं उन्नत भारत अभियान सेल के संयुक्त तत्वावधान में किया गया।
इस अवसर पर डॉ. नवीन सिन्हा, डॉ. पी.एस. शर्मा, डॉ. नैयर मुमताज़, प्रो. दीपक वर्मा समेत सभी विभागाध्यक्ष, शिक्षक एवं शिक्षकेत्तर कर्मचारी उपस्थित थे।
Mohit Sinha is a writer associated with Samridh Jharkhand. He regularly covers sports, crime, and social issues, with a focus on player statements, local incidents, and public interest stories. His writing reflects clarity, accuracy, and responsible journalism.


