राज्यसभा चुनाव में हार के सदमे से नहीं उबर पाई कांग्रेस, आदित्य साहू का पलटवार

भ्रष्टाचार बढ़ाने और विकास अवरुद्ध करने का लगाया विधिक आरोप

राज्यसभा चुनाव में हार के सदमे से नहीं उबर पाई कांग्रेस, आदित्य साहू का पलटवार
(आदित्य साहू)

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू ने राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस की हार को लेकर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि अपने विधायकों को एकजुट न रख पाने वाली कांग्रेस अपनी नाकामी छुपाने के लिए भाजपा पर अनर्गल आरोप लगा रही है। उन्होंने कांग्रेस शासन को भ्रष्टाचार, ध्वस्त कानून-व्यवस्था और केवल सत्ता सुख भोगने का केंद्र करार दिया।

रांची: भाजपा प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू ने कांग्रेस द्वारा राज्यसभा चुनाव परिणाम को लेकर आयोजित प्रेसवार्ता में भाजपा पर लगाए आरोपों पर पलटवार किया है। उन्होंने कहा है कि राज्यसभा चुनाव में अपनी करारी हार के सदमे से कांग्रेस पार्टी अभी तक उबर नहीं पाई है। इसी कारण कांग्रेस खुद अपना आत्ममंथन छोड़ भाजपा के खिलाफ उलूल जुलूल बयानबाजी कर रही है। उन्होंने यह भी कहा कि अब इस जन्म में  कांग्रेस हार के सदमे से उबरने वाली भी नहीं है। राज्यसभा चुनाव से उनकी हार का सिलसिला शुरू हो गया है, 2029 का लोकसभा और विधानसभा चुनाव अभी बाकी ही है। 

साहू ने कहा कि इतनी किरकिरी के बाद भी कांग्रेस द्वारा सरकार में बने रहने वाला बयान कोई आश्चर्य पैदा नहीं करता है। चाहे कितनी भी दुर्गति हो जाय, सत्ता से चिपके रहना कांग्रेस का तो स्वभाव ही है। अब इतनी दुर्गति के बावजूद भी कांग्रेस संतुष्ट है तो उनका भगवान ही मालिक है। कांग्रेस कहती है कि वे कोई भी विष पीने को तैयार हैं। वास्तविकता तो यह है कि  कांग्रेस सरकार से चिपककर मलाई खाने का काम कर रही है। जबकि कांग्रेस जैसे निकम्मे दल के हाथों में शासन होने के कारण असली विष तो जनता को पीना पड़ रहा है। 

लोकतांत्रिक व्यवस्था को तार तार करने का काम भाजपा ने नहीं बल्कि हमेशा कांग्रेस ने इसका कत्ल करने का काम किया है। भाजपा ने तो इसे स्थापित करने का काम किया है। जहां तक सूटकेस राजनीति की बात है तो पूरा देश जानता है कि सूटकेस और नोटों की राजनीति कौन दल करता है। किनके नेताओं के यहां से नोटों का पहाड़ बरामद होता है। यह वही कांग्रेस है जिन्होंने झारखंड के आंदोलन को 3 करोड़ रुपए में खरीदने का काम किया है। पैसों से लोगों को तौलना, पैसा आधारित राजनीति करना इनका स्वभाव रहा है।

उन्होंने यह भी कहा कि कांग्रेस एनडीए समर्थित जिस प्रत्याशी को बाहरी बता रही है, कांग्रेस क्यों भूल जाती है कि परिमल नाथवानी दो बार यहां से सांसद रह चुके हैं। उन्होंने यहां उल्लेखनीय कार्य किए हैं। कांग्रेस पहले यह बतलाए कि प्रत्याशी तो दूर क्या उनके स्थानीय नेता और कार्यकर्ता पोलिंग एजेंट बनने लायक भी नहीं थे जो बाहरी लोगों को, कर्नाटक के सांसद नासिर हुसैन को काउंटिंग एजेंट बना दिया गया। कांग्रेस ने अपने झारखंड प्रभारी के. राजू एवं सह प्रभारी सीरी वेल्ला प्रसाद को पोलिंग एजेंट बनाने का काम किया। क्या कांग्रेस को अपने स्थानीय नेताओं और कार्यकर्ताओं पर थोड़ा भी भरोसा नहीं है।  

यह भी पढ़ें: Sahebganj News: राजमहल के सेलमपुर में सड़क किनारे मिला युवक का शव, मची सनसनी

साहू ने कहा कि कांग्रेस ध्येय और उद्देश्य की बड़ी बड़ी बातें कर रही है। सत्ता से चिपके रहने का इनका मुख्य उद्देश्य क्या है, जनता इसे अच्छी तरह जानती है। लूट खसोट, भ्रष्टाचार को बढ़ाना, विकास अवरुद्ध करना ही तो इनका मुख्य उद्देश्य है। राज्य में लाॅ एंड ऑर्डर ध्वस्त रहे, राजधानी में नाक के नीचे से सैकड़ों बच्चों का अपहरण हो, बीते 6 वर्ष में 10000 से बच्चियों और महिलाओं के साथ दुष्कर्म हो जाए, अंचल/ब्लॉक में जनता की गाढ़ी कमाई लुटवाना ही इनका मुख्य ध्येय है। कांग्रेस की चिकनी चुपड़ी बातों को जनता बखूबी समझ रही है और ये अपनी करनी से उपहास का पात्र बन चुके हैं।

यह भी पढ़ें: दो बड़े संस्थानों में ऐतिहासिक करार: BIT मेसरा और IIT खड़गपुर ने MOU पर किए हस्ताक्षर

आदित्य साहू ने कहा कि हमने पूर्व में भी कहा कि पार्टी की इच्छा थी कि कोई कार्यकर्ता ही राज्यसभा जाए। लेकिन बीजेपी के पास पर्याप्त संख्या बल नहीं थी। बीजेपी चाहती तो जोड़ तोड़ की राजनीति से किसी कार्यकर्ता को राज्यसभा चुनाव भेज सकती थी। निर्दलीय के रूप में परिमल नाथवानी पार्टी समर्थन मांगने आए तो पार्टी ने उनका समर्थन किया। 

परिमल नाथवानी के लिए सभी 81 विधायक उनके वोटर थे। अब जब कांग्रेस के साथ रहने वाले विधायक उनकी नीतियों से सहमत नहीं हैं तो कांग्रेस को किसी पर दोषारोपण करने की बजाय आत्ममंथन करनी चाहिए। वे अपने विधायकों को लामबंद नहीं रख पाए तो इसमें बीच में भाजपा कहां से मिल गई। विधायकों ने अपनी अंतरात्मा की आवाज पर राष्ट्रहित में मतदान किया है।

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Anjali Sinha
Anjali Sinha Picture

Anjali Sinha covers Jharkhand local news, breaking stories, and trending updates at Samridh Jharkhand. She focuses on ground reports, regional developments, and timely news coverage to keep readers informed with accurate and engaging stories. Passionate about journalism, she brings attention to stories that matter to the community.

Latest News

Giridih News: जिला निर्वाचन पदाधिकारी रामनिवास यादव के निर्देश पर बीएलओ प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू Giridih News: जिला निर्वाचन पदाधिकारी रामनिवास यादव के निर्देश पर बीएलओ प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू
Koderma News: प्रखंड मुख्यालय पर बीडीओ और सीओ के नेतृत्व में सामूहिक विधिक योगाभ्यास
Koderma News: मॉडर्न पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनाया गया 12वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस
Koderma News: केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी ने डोमचांच में कैडेटों संग किया योगाभ्यास
Koderma News: योग दिवस कार्यक्रम में प्रोटोकॉल उल्लंघन, विधायक डॉ. नीरा यादव भड़कीं
Koderma News: श्री हनुमान संकीर्तन मंडल का 45वां ऐतिहासिक स्थापना दिवस समारोह आयोजित
Koderma News: मंडल कारा में बंदियों के बीच कराया गया सामूहिक विधिक योगाभ्यास
Koderma News: डहुआटोल पत्थर खदान से 26 वर्षीय दशरथ यादव का शव बरामद
Koderma News: पैर फिसलने से गहरे कुएं में गिरा युवक, सदर अस्पताल में डॉक्टरों ने घोषित किया मृत
Koderma News: डीवीसी +2 हाई स्कूल में उत्साहपूर्वक मनाया गया योग दिवस
Koderma News: आदर्श मध्य विद्यालय में धूमधाम से मनाया गया 12वां विश्व योग दिवस
दो बड़े संस्थानों में ऐतिहासिक करार: BIT मेसरा और IIT खड़गपुर ने MOU पर किए हस्ताक्षर