Koderma News: आदर्श मध्य विद्यालय में धूमधाम से मनाया गया 12वां विश्व योग दिवस

प्रधानाध्यापक अश्विनी तिवारी के नेतृत्व में हुआ योगाभ्यास

Koderma News: आदर्श मध्य विद्यालय में धूमधाम से मनाया गया 12वां विश्व योग दिवस
(योग और पौधरोपण अभियान)

कोडरमा के आदर्श मध्य विद्यालय में 12वें विश्व योग दिवस पर प्रधानाध्यापक अश्विनी तिवारी के नेतृत्व में सामूहिक योगाभ्यास कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस मौके पर जिला आपूर्ति पदाधिकारी रामरतन बर्नवाल ने 'एक पेड़ मां के नाम पार्ट 3' अभियान के तहत पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का विधिक संदेश दिया।

कोडरमा: 12वें विश्व योग दिवस के अवसर पर आदर्श मध्य विद्यालय में प्रधानाध्यापक अश्विनी तिवारी के नेतृत्व में विद्यालय के छात्र, छात्राओं, शिक्षकों, जिला समाहरणालय के कर्मियों एवं एस एम सी सदस्यों ने कई प्रकार के आसन यथा प्राणायाम, अनुलोम विलोम, ताड़ासन, सूर्य नमस्कार, भ्रामरी, शशकासन आदि अनेक योगासन किए। 

इस योग कार्यक्रम में विद्यालय के बच्चों एवं शिक्षकों के अतिरिक्त जिला समाहरणालय कर्मी प्रशाखा पदाधिकारी रजनी रंजन,प्रधान लिपिक तरुण लाल,चन्देश्वर साहू,ऋषभ राज सहित दर्जनों कर्मियों ने भाग लिया।योगासन के उपरान्त जिला आपूर्ति पदाधिकारी रामरतन बर्नवाल ने शमी एवं अशोक के पौधे लगाकर एक पेड़ मां के नाम पार्ट 3 का शुभारंभ भी किया। 

उन्होंने योग एवं पौधरोपण की महत्ता बताते हुए कहा कि जहां योग भगाए रोग है पेड़ लगाओ, पर्यावरण बचाओ, स्वच्छ ऑक्सीजन पाओ का संदेश दिया। कार्यक्रम में विद्यालय की ओर से बैजन्ती कुमारी, रजनी कुमारी, इरशाद आलम, राजेश पाण्डेय, ज्योति तिर्की, योग शिक्षक के रूप में तरुण लाल एवं प्रदीप कुमार ने सराहनीय योगदान दिया।

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Anjali Sinha
Kumar Ramesham Picture

Kumar Ramesham is associated with Samridh Jharkhand and actively covers local news, public issues, social developments, and important updates from Jharkhand and nearby regions. He focuses on delivering timely, factual, and community-centered reporting with an emphasis on accuracy and reliability.

Latest News

Giridih News: जिला निर्वाचन पदाधिकारी रामनिवास यादव के निर्देश पर बीएलओ प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू Giridih News: जिला निर्वाचन पदाधिकारी रामनिवास यादव के निर्देश पर बीएलओ प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू
Koderma News: प्रखंड मुख्यालय पर बीडीओ और सीओ के नेतृत्व में सामूहिक विधिक योगाभ्यास
Koderma News: मॉडर्न पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनाया गया 12वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस
Koderma News: केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी ने डोमचांच में कैडेटों संग किया योगाभ्यास
Koderma News: योग दिवस कार्यक्रम में प्रोटोकॉल उल्लंघन, विधायक डॉ. नीरा यादव भड़कीं
Koderma News: श्री हनुमान संकीर्तन मंडल का 45वां ऐतिहासिक स्थापना दिवस समारोह आयोजित
Koderma News: मंडल कारा में बंदियों के बीच कराया गया सामूहिक विधिक योगाभ्यास
Koderma News: डहुआटोल पत्थर खदान से 26 वर्षीय दशरथ यादव का शव बरामद
Koderma News: पैर फिसलने से गहरे कुएं में गिरा युवक, सदर अस्पताल में डॉक्टरों ने घोषित किया मृत
Koderma News: डीवीसी +2 हाई स्कूल में उत्साहपूर्वक मनाया गया योग दिवस
Koderma News: आदर्श मध्य विद्यालय में धूमधाम से मनाया गया 12वां विश्व योग दिवस
दो बड़े संस्थानों में ऐतिहासिक करार: BIT मेसरा और IIT खड़गपुर ने MOU पर किए हस्ताक्षर