Koderma News: डहुआटोल पत्थर खदान से 26 वर्षीय दशरथ यादव का शव बरामद
आक्रोशित ग्रामीणों ने पुलिस को शव उठाने से रोका
जयनगर के डहुआटोल स्थित एक बंद पत्थर खदान से उरवां निवासी दशरथ यादव (26) का शव संदिग्ध अवस्था में बरामद किया गया है। परिजनों ने चन्दवारा पुलिस पर लापरवाही और अन्य तत्वों पर हत्या का आरोप लगाते हुए डॉग स्क्वाड व फॉरेंसिक टीम से विधिक जांच की मांग को लेकर हंगामा किया।
जयनगर: थाना क्षेत्र के करियावां पंचायत के ड डहुआटोल बंद पत्थर खदान से एक युवक का शव बरामद किया गया। मृतक युवक की पहचान चन्दवारा थाना क्षेत्र के उरवां निवासी दशरथ यादव 26 वर्ष पिता विनोद यादव के रूप में हुई है। घटना की जानकारी होते हीं क्षेत्र में लोगों में आक्रोश फैल गया और काफी संख्या में ग्रामीण इकट्ठा हो गए। घटना शनिवार रात का बताया जा रहा है।
परिजनों का आरोप है कि युवक की हत्या कर शव पत्थर खदान फेंक दिया गया है। वहीं मृतक का बाइक न्यु होण्डा साइन जेएच 0 bx1790 घटनास्थल के बगल खदान के उपर खड़ी मिली। सूचना पाकर जयनगर थाना प्रभारी विकास कुमार दलबल के साथ घटनास्थल पर पहुंचकर मामले जांच पड़ताल में जुटी और शव को उठाने का प्रयास किया।


इसके बाद बरही थाना प्रभारी विनोद यादव से संपर्क कर मोबाइल फोन लोकेशन जांच करने पर लोकेशन डहुआटोल बताया। रात में हमलोगों ने डहुआटोल के आसपास काफी खोजबीन किया।इसी दौरान दशरथ का बाइक डहुआटोल पत्थर खदान के पास देखा तो फिर खोजने के दौरान दशरथ यादव का शव पत्थर खदान में पड़ा हुआ मिला।
मृतक दशरथ यादव की शादी एक माह पूर्व हुई थी। घटना सूचना से परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल हो गया है। समाचार लिखे जाने तक पुलिस किसी नतीजे पर नहीं पहुंच पाई है। परिजनों ने चन्दवारा थाना प्रभारी शशिभूषण कुमार पर आरोप लगाया कि यदि हमलोगों की फरियाद पर सक्रिय भूमिका निभाते तो मेरे भतीजे दशरथ की जान बच सकती थी।
Kumar Ramesham is associated with Samridh Jharkhand and actively covers local news, public issues, social developments, and important updates from Jharkhand and nearby regions. He focuses on delivering timely, factual, and community-centered reporting with an emphasis on accuracy and reliability.
Related Posts

Latest News

