Dumka News: उपायुक्त अभिजीत सिन्हा ने अबुआ प्रमाण पत्र शिविर का किया औचक निरीक्षण
लंबित आवेदनों को अविलंब निष्पादित करने की सख्त चेतावनी
उपायुक्त अभिजीत सिन्हा ने जामा प्रखंड के चिगल पहाड़ी और नोनिहथवारी में संचालित 'अबुआ जाति-निवासी प्रमाण पत्र अभियान' शिविरों का व्यापक निरीक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों को पूरी प्रक्रिया को पारदर्शी, समयबद्ध और सुगम बनाने के साथ-साथ लंबित आवेदनों के त्वरित निष्पादन का कड़ा निर्देश दिया है।
दुमका: उपायुक्त अभिजीत सिन्हा ने आज जामा प्रखंड अंतर्गत चिगल पहाड़ी पंचायत सचिवालय एवं राजकीय मध्य विद्यालय नोनिहथवारी में आयोजित अबुआ जाति-निवासी प्रमाण पत्र अभियान के तहत संचालित शिविर का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने शिविर में उपलब्ध व्यवस्थाओं, प्राप्त आवेदनों की स्थिति, प्रमाण पत्र निर्गत करने की प्रक्रिया तथा लाभुकों को दी जा रही सुविधाओं की विस्तार से समीक्षा की।
उपायुक्त ने शिविर में उपस्थित ग्रामीणों एवं आवेदकों से संवाद कर अभियान के संबंध में जानकारी प्राप्त की तथा अधिकारियों को निर्देश दिया कि पात्र व्यक्तियों को समयबद्ध एवं पारदर्शी तरीके से जाति एवं निवासी प्रमाण पत्र उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि सरकार की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं का लाभ प्राप्त करने के लिए जाति एवं निवासी प्रमाण पत्र महत्वपूर्ण दस्तावेज हैं, इसलिए किसी भी पात्र व्यक्ति को इससे वंचित नहीं रहने दिया जाए।


Anjali Sinha covers Jharkhand local news, breaking stories, and trending updates at Samridh Jharkhand. She focuses on ground reports, regional developments, and timely news coverage to keep readers informed with accurate and engaging stories. Passionate about journalism, she brings attention to stories that matter to the community.


