Sahebganj News: संथाल परगना पुलिस खेलकूद प्रतियोगिता में देवघर जिला बल बना ओवरऑल चैंपियन
सार्वजनिक स्थलों पर नशा मुक्ति अभियान चलाने का निर्देश
साहिबगंज पुलिस लाइन मैदान में आयोजित तीन दिवसीय संथाल परगना क्षेत्रीय पुलिस खेलकूद प्रतियोगिता का रंगारंग समापन हो गया, जिसमें देवघर जिला बल ओवरऑल चैंपियन और साहिबगंज उपविजेता बना। डीआईजी अंबर लकड़ा ने विजेताओं को पुरस्कृत करते हुए अगली प्रतियोगिता के लिए जामताड़ा जिला को खेल ध्वज सौंपा।
साहिबगंज: संथाल परगना क्षेत्रीय पुलिस खेलकूद प्रतियोगिता का तीन दिवसीय आयोजन बुधवार की देर शाम पुलिस लाइन मैदान में रंगारंग समापन के साथ खत्म हो गया। शानदार प्रदर्शन के दम पर देवघर जिला बल ने ओवरऑल चैंपियन का खिताब जीता, जबकि मेजबान साहिबगंज जिला बल उपविजेता रहा।
समापन समारोह में डीआईजी (संथाल परगना रेंज) अंबर लकड़ा, प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश अखिल कुमार समेत अन्य अतिथियों ने विजेता खिलाड़ियों को मेडल, ट्रॉफी और पुरस्कार देकर सम्मानित किया। इस मौके पर डीआईजी ने आगामी खेलकूद प्रतियोगिता के आयोजन के लिए जामताड़ा जिला को खेल ध्वज सौंपा।


इस दौरान तकनीकी पदाधिकारियों, टीम मैनेजरों और अतिथियों को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में साहिबगंज आरक्षी अधीक्षक अमित कुमार सिंह, देवघर और जामताड़ा के आरक्षी अधीक्षक सहित बड़ी संख्या में पुलिस पदाधिकारी, खेल प्रेमी, गणमान्य नागरिक, खेल अधिकारी और खिलाड़ी मौजूद थे।
Anjali Sinha covers Jharkhand local news, breaking stories, and trending updates at Samridh Jharkhand. She focuses on ground reports, regional developments, and timely news coverage to keep readers informed with accurate and engaging stories. Passionate about journalism, she brings attention to stories that matter to the community.


