PM मोदी से मिले नेपाल के RSP अध्यक्ष रवि लामिछाने, द्विपक्षीय संबंधों पर हुई अहम चर्चा
भारत और नेपाल के बीच विकास, व्यापार और कनेक्टिविटी पर हुई चर्चा
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नेपाल की राष्ट्रीय स्वतंत्रता पार्टी (Rastriya Swatantra Party) के अध्यक्ष रवि लामिछाने से मुलाकात कर भारत-नेपाल संबंधों को और मजबूत बनाने पर चर्चा की।
नई दिल्ली: प्रधानमंत्री Narendra Modi ने बुधवार को नेपाल की सत्तारूढ़ Rastriya Swatantra Party (आरएसपी) के अध्यक्ष Rabi Lamichhane से मुलाकात कर भारत-नेपाल संबंधों को और मजबूत बनाने पर चर्चा की। इस दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने नेपाल को भारत की ‘नेबरहुड फर्स्ट’ (पड़ोसी पहले) नीति का प्रमुख साझेदार बताया और दोनों देशों के बीच विकास, संपर्क और सहयोग को आगे बढ़ाने की प्रतिबद्धता दोहराई।
बैठक ऐसे समय हुई है जब भारत और नेपाल दोनों क्षेत्रीय सहयोग, कनेक्टिविटी, व्यापार और विकास परियोजनाओं को नई गति देने पर जोर दे रहे हैं। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि भारत नेपाल के साथ अपने ऐतिहासिक, सांस्कृतिक और जन-जन के रिश्तों को और मजबूत बनाने के लिए प्रतिबद्ध है।


विशेषज्ञों का मानना है कि भारत और नेपाल के बीच हाल के वर्षों में ऊर्जा, व्यापार, बुनियादी ढांचे और कनेक्टिविटी के क्षेत्र में सहयोग बढ़ा है। प्रधानमंत्री मोदी और रवि लामिछाने की यह मुलाकात भविष्य में दोनों देशों के बीच साझेदारी को और मजबूत करने की दिशा में अहम कदम साबित हो सकती है।
Susmita Rani is a journalist and content writer associated with Samridh Jharkhand. She regularly writes and reports on grassroots news from Jharkhand, covering social issues, agriculture, administration, public concerns, and daily horoscopes. Her writing focuses on factual accuracy, clarity, and public interest.


