Pakur News: एसपी की अध्यक्षता में मासिक अपराध गोष्ठी संपन्न, सुरक्षा व्यवस्था पर कड़े निर्देश

महिला उत्पीड़न और नशामुक्ति पर चलेगा विशेष अभियान

Pakur News: एसपी की अध्यक्षता में मासिक अपराध गोष्ठी संपन्न, सुरक्षा व्यवस्था पर कड़े निर्देश
(मासिक अपराध गोष्ठी संपन्न)

पाकुड़ एसपी की अध्यक्षता में आयोजित मासिक अपराध गोष्ठी में मुहर्रम पर्व 2026 को लेकर सुरक्षा व्यवस्था दुरुस्त करने और जुलूस मार्गों के भौतिक सत्यापन का निर्देश दिया गया। बैठक में मई माह के विधिक आंकड़ों की समीक्षा करते हुए पॉक्सो व एनडीपीएस एक्ट के लंबित मामलों तथा पासपोर्ट-चरित्र सत्यापन के त्वरित निष्पादन पर बल दिया गया।

पाकुड़: पुलिस अधीक्षक पाकुड़ की अध्यक्षता में गुरुवार को समाहरणालय स्थित पुलिस अधीक्षक कार्यालय सभागार में मासिक अपराध गोष्ठी का आयोजन किया गया। बैठक में जिले के सभी पुलिस पदाधिकारी, थाना एवं ओपी प्रभारी तथा शाखा प्रभारी उपस्थित रहे। 

बैठक में पुलिस अधीक्षक ने आगामी मुहर्रम पर्व 2026 को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। सभी थाना एवं ओपी प्रभारियों को शांति समिति की बैठक आयोजित करने, असामाजिक तत्वों पर नजर रखने, संवेदनशील स्थलों की पहचान कर नियमित पेट्रोलिंग करने, जुलूस मार्ग का भौतिक सत्यापन कराने तथा सीसीटीवी और वीडियोग्राफी के माध्यम से निगरानी सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया। 

एसपी ने लंबित मामलों के त्वरित निष्पादन पर जोर देते हुए विशेष रूप से POCSO एक्ट, आईटी एक्ट और एनडीपीएस एक्ट से जुड़े मामलों में तेजी लाने के निर्देश दिए। साथ ही लंबित वारंटों और कुर्की की कार्रवाई शीघ्र पूरी करने को कहा गया। 

बैठक में मई माह के अपराध आंकड़ों की समीक्षा की गई। बताया गया कि मई में कुल 109 मामले दर्ज हुए जबकि 111 मामलों का निष्पादन किया गया। लंबित मामलों के शीघ्र निस्तारण के लिए सभी थाना प्रभारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए। 

यह भी पढ़ें: जैन समाज कोडरमा के सानिध्य में 15 वे तीर्थंकर 1008 श्री धर्मनाथ भगवान का निर्वाण महोत्सव मनाया गया

सड़क दुर्घटनाओं पर नियंत्रण और यातायात व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने के लिए नियमित वाहन जांच अभियान चलाने, हेलमेट, सीट बेल्ट, पंजीकरण एवं बीमा जांच करने तथा ड्रंक एंड ड्राइव के विरुद्ध कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया। 

यह भी पढ़ें: Dumka News: उपायुक्त अभिजीत सिन्हा ने अबुआ प्रमाण पत्र शिविर का किया औचक निरीक्षण

इसके अलावा चोरी, लूट एवं अन्य आपराधिक घटनाओं की रोकथाम के लिए नियमित गश्ती, अपराधियों की निगरानी, शिकायतकर्ताओं के साथ संवेदनशील व्यवहार तथा सड़क सुरक्षा, साइबर अपराध, मानव तस्करी, नशामुक्ति, महिला उत्पीड़न और बाल विवाह जैसे विषयों पर जनजागरूकता अभियान चलाने का भी निर्देश दिया गया। पुलिस अधीक्षक ने लंबित चरित्र सत्यापन, पासपोर्ट एवं अन्य आवेदनों के त्वरित निष्पादन पर भी बल दिया।

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Anjali Sinha
Anjali Sinha Picture

Anjali Sinha covers Jharkhand local news, breaking stories, and trending updates at Samridh Jharkhand. She focuses on ground reports, regional developments, and timely news coverage to keep readers informed with accurate and engaging stories. Passionate about journalism, she brings attention to stories that matter to the community.

Latest News

Ranchi News: डीएवी गांधीनगर में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की धूम, बच्चों ने सीखे योग के गुर Ranchi News: डीएवी गांधीनगर में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की धूम, बच्चों ने सीखे योग के गुर
Palamu News: जिला स्तरीय कॉर्पोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व (CSR) समिति की बैठक आयोजित 
Palamu News: उपायुक्त दिलीप प्रताप सिंह शेखावत ने की जेएसएलपीएस योजनाओं की व्यापक समीक्षा
Pakur News: गिट्टी लदा अनियंत्रित ट्रेलर सड़क किनारे पलटा, बाल-बाल बची चालक की जान
Pakur News: एसपी की अध्यक्षता में मासिक अपराध गोष्ठी संपन्न, सुरक्षा व्यवस्था पर कड़े निर्देश
Dumka News: मूसलाधार बारिश से पोखर बनीं मुख्य सड़कें, दुकानों के सामने हुआ भारी जलजमाव
Dumka News: उपायुक्त अभिजीत सिन्हा ने अबुआ प्रमाण पत्र शिविर का किया औचक निरीक्षण
Bokaro News: बीएसएल टाउनशिप का कायाकल्प, अत्याधुनिक तकनीक से चमकीं कई किलोमीटर सड़कें
Bokaro News: एसपी के निर्देश पर थाना प्रभारियों को एससी-एसटी एक्ट का मिला विधिक प्रशिक्षण
Bokaro News: सेक्टर-4 सिटी सेंटर में द आर्ट ऑफ लिविंग के नए योग केंद्र का शुभारंभ
झारखंड राज्यसभा चुनाव: परिमल नाथवानी की प्रचंड जीत से एनडीए खेमे में भारी उत्साह, कांग्रेस उम्मीदवार की करारी हार पहले से थी तय
Sahebganj News: संथाल परगना पुलिस खेलकूद प्रतियोगिता में देवघर जिला बल बना ओवरऑल चैंपियन