कोडरमा विधायक डॉ. नीरा यादव के ड्राइवर की हत्या, मां को जिंदा दफनाने की कोशिश का आरोप

कोडरमा विधायक डॉ. नीरा यादव के ड्राइवर की हत्या, मां को जिंदा दफनाने की कोशिश का आरोप
राजकुमार यादव हत्याकांड को लेकर राजनीतिक और सामाजिक हलकों में चर्चा तेज।

कोडरमा: झारखंड के कोडरमा जिले में एक सनसनीखेज घटना सामने आई है। कोडरमा विधायक डॉ. नीरा यादव के सहायक एवं निजी चालक राजकुमार यादव की हत्या कर दी गई। घटना की जानकारी स्वयं विधायक ने सोशल मीडिया पोस्ट के माध्यम से दी है। साथ ही उन्होंने पुलिस की कार्यशैली और जिले की कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े किए हैं।

विधायक डॉ. नीरा यादव के अनुसार, चितरपुर निवासी उनके सहायक और निजी चालक राजकुमार यादव की मंगलवार रात करीब 9:30 बजे हत्या कर दी गई। इस हमले में राजकुमार यादव के पिता, मां और पुत्री भी घायल हो गए। विधायक ने बताया कि राजकुमार के पिता की स्थिति अत्यंत गंभीर बनी हुई है।

डॉ. नीरा यादव ने आरोप लगाया कि घटना से पहले ही राजकुमार यादव की मां को आरोपियों ने गड्ढे में डालकर मिट्टी से भरते हुए जिंदा दफनाने का प्रयास किया था। इस संबंध में उन्होंने शाम को ही कोडरमा थाना प्रभारी को फोन कर तत्काल कार्रवाई करने का अनुरोध किया था, लेकिन पुलिस द्वारा कोई प्रभावी कदम नहीं उठाया गया।

विधायक का कहना है कि यदि समय रहते पुलिस कार्रवाई करती तो इस दुखद घटना को रोका जा सकता था। उन्होंने इस मामले को झारखंड में बिगड़ती कानून-व्यवस्था का उदाहरण बताते हुए दोषियों की जल्द गिरफ्तारी और कड़ी सजा की मांग की है।

यह भी पढ़ें: Koderma News: मॉडर्न पब्लिक स्कूल के तीन छात्रों ने JEE Advanced में गाड़ा झंडा, पार्थ अग्रवाल को मिला CRL 2866

घटना के बाद इलाके में तनाव का माहौल है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। हालांकि, विधायक द्वारा लगाए गए आरोपों पर पुलिस की ओर से आधिकारिक प्रतिक्रिया का इंतजार किया जा रहा है।

यह भी पढ़ें: Koderma News: वरिष्ठ नागरिकों के अधिकारों को लेकर विधिक जागरूकता शिविर आयोजित

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Mohit Sinha
Susmita Rani Picture

Susmita Rani is a journalist and content writer associated with Samridh Jharkhand. She regularly writes and reports on grassroots news from Jharkhand, covering social issues, agriculture, administration, public concerns, and daily horoscopes. Her writing focuses on factual accuracy, clarity, and public interest.

Latest News

Pakur News: मोंगला बांध गांव में धूलौट कीर्तन के साथ हौरी वासर अनुष्ठान संपन्न Pakur News: मोंगला बांध गांव में धूलौट कीर्तन के साथ हौरी वासर अनुष्ठान संपन्न
Sahebganj News: राजमहल मॉडल कॉलेज में विश्व पर्यावरण दिवस 2026 सप्ताह का समापन 
Sahebganj News: वार्ड संख्या-7 की पेयजल योजना अधूरी, पार्षद ने हाईकोर्ट से की निष्पक्ष जांच की मांग
Dhanbad News: ऊंची इमारतों, अस्पतालों और मॉल की होगी फायर सेफ्टी ऑडिट, डीसी ने दिए निर्देश
बलियापुर में गहराया जल संकट; प्रखंड प्रमुख पिंकी देवी ने डीसी को सौंपा मांग पत्र
Dumka News: 86 गांवों में अबुआ प्रमाण पत्र शिविर आयोजित, प्राप्त हुए सैकड़ों आवेदन
Dumka News: सड़क किनारे खेल रही 11 वर्षीय प्रतिमा को ट्रक ने मारी टक्कर, सिर पर गंभीर चोट
Hazaribagh News: उपायुक्त हेमंत सती ने बरही प्रखंड का किया मैराथन निरीक्षण, दिए कई निर्देश
Hazaribagh News: एएनएमएल बादम कोल परियोजना में 'एक पेड़ माँ के नाम' अभियान के तहत पौधारोपण
Hazaribagh News: सालगावां रेलवे पुल के नीचे मिला अज्ञात महिला का शव, इलाके में सनसनी
Pakur News: पारिवारिक कलह से तंग आकर कुएं में कूदी दो बच्चियों की मां
Pakur News: झारखंड विकास परिषद् ने जितको में मनाया पर्यावरण दिवस, लिया संरक्षण का संकल्प