Koderma News: वन विभाग की अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई, एसपी आवास के पीछे घर में चल रहे अवैध लकड़ी गोदाम का भंडाफोड़
मकान के निचले हिस्से में बने गोदाम से भारी बरामदगी
कोडरमा वन विभाग की टीम ने डीएफओ सौमित्र शुक्ला के नेतृत्व में कोडरमा प्रखंड के सुजानपुर गांव में एक मकान पर छापेमारी कर भारी मात्रा में अवैध और कीमती लकड़ियों का जखीरा बरामद किया है। एसपी आवास के पीछे स्थित इस मकान के गोदाम से करीब 12 से 15 लाख रुपये मूल्य की शीशम, सागवान, सखुआ और गम्हार प्रजाति के चिरांग पटरा (लगभग 10 से 13 पिकअप/ट्रैक्टर) जब्त किए गए हैं। इस मामले में चुटियारो निवासी सूरज कुमार और गोविंद साव को गिरफ्तार किया गया है, जिनसे वन विभाग की टीम अवैध आरा मिल और गिरोह के अन्य सदस्यों के संबंध में कड़ाई से पूछताछ कर रही है।
कोडरमा: वन विभाग की टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक घर से भारी मात्रा में महंगे-महंगे पेड़ों की तैयार लकड़ियों के साथ दो लोगों को गिरफ्तार किया है। मामले की जानकारी देते हुए वन प्रमंडल पदाधिकारी सौमित्र शुक्ला ने बताया कि उन्हें गुप्त सूचना प्राप्त हुई थी कि कोडरमा प्रखंड अंतर्गत एसपी आवास के ठीक पीछे सुजानपुर गांव के एक मकान में अवैध रूप से कीमती लकड़ी का भंडारण किया गया है।
जिसके आलोक में उनके द्वारा एक टीम गठित किया गया जिसका नेतृत्व वे स्वयं कर रहे थे। उन्होंने कोडरमा एसपी से अतिरिक्त पुलिस बल की मांग कर उक्त मकान पर छापेमारी की और इस दौरान मकान के निचले हिस्से में बने गोदाम से भारी मात्रा में अलग-अलग प्रजाति के कीमती लकड़ियों की बरामदगी की। उन्होंने बताया कि इस दौरान अवैध लकड़ी का धंधा करने वाले तीन लोगों को गिरफ्तार भी किया गया है।

Kumar Ramesham is associated with Samridh Jharkhand and actively covers local news, public issues, social developments, and important updates from Jharkhand and nearby regions. He focuses on delivering timely, factual, and community-centered reporting with an emphasis on accuracy and reliability.
