Koderma News: पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सतगावां में शराब लदी स्कॉर्पियो जब्त, पटना का तस्कर गिरफ्तार

थाना प्रभारी बबलू कुमार और सशस्त्र बल की टीम रही शामिल

Koderma News: पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सतगावां में शराब लदी स्कॉर्पियो जब्त, पटना का तस्कर गिरफ्तार
(फ़ोटो)

कोडरमा पुलिस ने सतगावां थाना अंतर्गत नासरगंज चौक के पास सघन वाहन चेकिंग के दौरान बिहार ले जाई जा रही अवैध विदेशी शराब और बीयर की एक बड़ी खेप बरामद की है। पुलिस अधीक्षक कुमार शिवाशीष द्वारा गठित विशेष टीम ने स्लाइडर लगाकर घेराबंदी की और सफेद रंग की स्कॉर्पियो (BR01 HR 9698) को जब्त कर लिया। इस मामले में पटना (गोपालपुर) निवासी चालक सानिध प्रभाकर को गिरफ्तार किया गया है और सतगावां थाना कांड संख्या 43/26 के तहत कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

कोडरमा: अवैध शराब के निर्माण, भंडारण एवं परिवहन के खिलाफ अभियान में कोडरमा पुलिस को सफलता मिली है। विगत रात्रि गुप्त सूचना प्राप्त हुई कि स्कार्पियों वाहन में अवैध शराब लोड कर सतगावां की ओर से बिहार ले जाया जा रहा है। उक्त सूचना का सत्यापन एवं त्वरित कार्रवाई हेतु पुलिस अधीक्षक द्वारा थाना प्रभारी, सतगावां के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया। सतगावां थाना अंतर्गत नासरगंज चौक के पास सघन वाहन चेकिंग लगाया गया। 

इसी बीच एक सफेद रंग का स्कार्पियो वाहन सं बीआर01 एचआर 9698 काफी तेजी में आयी, जिसे पुलिस टीम द्वारा रूकने का ईशारा करने पर वाहन चालक वाहन को दायें बायें कर भगाने का प्रयास किया, किंतु पुलिस बलों की मुस्तैदी एवं स्लाईडर से मार्ग अवरूद्ध कर उसे पकडा गया। वाहन की तलाशी के दौरान उसमें भारी मात्रा में अवैध बीयर एवं विदेशी शराब बरामद की गयी। जिसके संबंध में वाहन चालक सानिध प्रभाकर पिता रामनरेश प्रसाद साकिन ईलाहीबाग थाना गोपालपुर, जिला पटना द्वारा न तो कोई संतोषजनक जबाब दिया गया और न ही कोई बैध कागजात प्रस्तुत किया गया। 

तत्पश्चात पुलिस टीम द्वारा स्कार्पियो वाहन एवं बरामद बीयर, शराब को विधिवत जप्ती सूची बनाकर जप्त किया गया तथा चालक को गिरफ्तार किया गया। इस संबंध में सतगावां थाना कांड सं 43/26 दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है। पुलिस अधीक्षक कुमार शिवाशीष ने कहा कि जिले में अवैध शराब के कारोबार, तस्करी एवं असामाजिक गतिविधियों के विरूद्ध अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा तथा इसमें संलिप्त किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा। पुलिस टीम में सतगावां थाना प्रभारी बबलु कुमार, सअनि दाउद पावरिया और सशस्त्र बल के जवान शामिल थे।

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Anjali Sinha
Kumar Ramesham Picture

Kumar Ramesham is associated with Samridh Jharkhand and actively covers local news, public issues, social developments, and important updates from Jharkhand and nearby regions. He focuses on delivering timely, factual, and community-centered reporting with an emphasis on accuracy and reliability.

Latest News

Bokaro News: तांतरी पेट्रोल पंप के पास स्कॉर्पियो की टक्कर से युवक की मौत Bokaro News: तांतरी पेट्रोल पंप के पास स्कॉर्पियो की टक्कर से युवक की मौत
Bokaro News: बीएसएल के निःशुल्क प्रतियोगी परीक्षा कोचिंग कार्यक्रम से 300 युवाओं को लाभ
गर्मी में फ्रिज का ठंडा पानी पड़ सकता है भारी! जानिए मटके का पानी क्यों माना जाता है बेहतर
Bokaro News: बकरीद को लेकर प्रशासन अलर्ट, डीसी और एसपी ने किया फ्लैग मार्च
Ranchi News: बीआईटी मेसरा में करियर काउंसलिंग, लिबरल आर्ट्स के छात्रों को मिली नई राह
Bokaro News: समाहरणालय से लेकर प्रखंडों तक लगा जनता दरबार, ऑन-द-स्पॉट हुआ शिकायतों का निपटारा
Koderma News: मॉडर्न पब्लिक स्कूल में करियर काउंसलिंग, विद्यार्थियों को मिली उच्च शिक्षा और सरकारी योजनाओं की सही राह
कोर्ट का बड़ा फैसला: दहेज के लिए पत्नी की हत्या करने वाले दोषी पति को 14 साल की सश्रम कारावास
Koderma News: वन विभाग की अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई, एसपी आवास के पीछे घर में चल रहे अवैध लकड़ी गोदाम का भंडाफोड़
Koderma News: पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सतगावां में शराब लदी स्कॉर्पियो जब्त, पटना का तस्कर गिरफ्तार
Koderma News: विधिक जागरूकता अभियान, योगियाटिलहा पंचायत भवन में ग्रामीणों को सिखाया गया कानून
Sahebganj News: पूर्व मंत्री आलमगीर आलम और विधायक एमटी राजा की मौजूदगी में मिला ठोस आश्वासन