Satgawan Border Enforcement Liquor Seizure
समाचार  कोडरमा  झारखण्ड  राज्य 

Koderma News: पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सतगावां में शराब लदी स्कॉर्पियो जब्त, पटना का तस्कर गिरफ्तार

Koderma News: पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सतगावां में शराब लदी स्कॉर्पियो जब्त, पटना का तस्कर गिरफ्तार कोडरमा पुलिस ने सतगावां थाना अंतर्गत नासरगंज चौक के पास सघन वाहन चेकिंग के दौरान बिहार ले जाई जा रही अवैध विदेशी शराब और बीयर की एक बड़ी खेप बरामद की है। पुलिस अधीक्षक कुमार शिवाशीष द्वारा गठित विशेष टीम ने स्लाइडर लगाकर घेराबंदी की और सफेद रंग की स्कॉर्पियो (BR01 HR 9698) को जब्त कर लिया। इस मामले में पटना (गोपालपुर) निवासी चालक सानिध प्रभाकर को गिरफ्तार किया गया है और सतगावां थाना कांड संख्या 43/26 के तहत कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
Read More...

Advertisement