Koderma News: विधिक जागरूकता अभियान, योगियाटिलहा पंचायत भवन में ग्रामीणों को सिखाया गया कानून

कानून की जानकारी से ही सभ्य एवं शुव्यवस्थित समाज का निर्माण संभव

Koderma News: विधिक जागरूकता अभियान, योगियाटिलहा पंचायत भवन में ग्रामीणों को सिखाया गया कानून
(फ़ोटो)

कोडरमा के जयनगर प्रखंड अंतर्गत योगियाटिलहा पंचायत भवन में '90 दिवसीय गहन विधिक जागरूकता शिविर' का आयोजन किया गया। प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह जिला विधिक सेवा प्राधिकार (DLSA) के अध्यक्ष रमाकांत मिश्रा के नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम में डिफेंस काउंसिल के अधिवक्ताओं ने ग्रामीणों को उनके अधिकारों, कर्तव्यों, शिक्षा के अधिकार और आईटी एक्ट के बारे में जागरूक किया। शिविर में बाल विवाह को एक गंभीर सामाजिक समस्या बताते हुए इसके कानूनी दंड के प्रावधानों की जानकारी दी गई ताकि समाज के अंतिम व्यक्ति तक न्याय सुनिश्चित किया जा सके।

कोडरमा: 90 दिन गहन विधिक जागरुकता शिविर के  पंचायत भवन योगीयाटिलहा जयनगर में विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में  डिफेंस काउंसिल के अधिवक्ता किरण कुमारी कहा कि कार्यक्रम का उद्देश्य लोगों को  उचित माध्यम से उनके अधिकारों एवं कर्तव्यों के प्रति जागरूक करना है । साथ ही कानून के प्रति जागरूक करना है।  जिससे  अंतिम व्यक्ति तक न्याय पहुंच सके । 

वही डिफेंस काउंसिल के अधिवक्ता अरुण कुमार ओझा ने  जिला विधिक सेवा प्राधिकार द्वारा चलाए जा रहे विभिन्न कार्यक्रमों की विस्तृत रूप से जानकारी  देते हुए कहा कि कानून की जानकारी सबों के लिए आवश्यक है। कानून के जानकारी से ही  सभ्य एवं  सुव्यवस्थित समाज का निर्माण संभव। उन्होंने सामाजिक कुरीतियों, शिक्षा का अधिकार, अधिकार और कर्तव्य पर विस्तृत रूप से जानकारी दी। उन्होंने कहा कि कानून की अवहेलना करने पर दंड का प्रावधान है। वहीं उन्होंने बताया कि बाल विवाह एक सामाजिक समस्या है जिसे हम सभी को मिलकर दूर करने की जरूरत है।  उन्होंने कहा कि बाल विवाह करना या कराना या उसमें शामिल होना कानूनन दंडनीय अपराध है।

उन्होंने कहा कि कार्यक्रम प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकार  कोडरमा, रमाकांत मिश्रा सर के नेतृत्व में  चलाया जा रहा है।   आईटी एक्ट से संबंधित विस्तृत रूप से जानकारी दी। मौके पर, मुखिया, पीएलबी दिनेश रविदास, राजकुमारी देवी  चमेली देवी  के अलावे दर्जनों ग्रामीण महिला पुरुष उपस्थित थे।

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Anjali Sinha
Kumar Ramesham Picture

Kumar Ramesham is associated with Samridh Jharkhand and actively covers local news, public issues, social developments, and important updates from Jharkhand and nearby regions. He focuses on delivering timely, factual, and community-centered reporting with an emphasis on accuracy and reliability.

Latest News

Hazaribagh News: विभावि में फैकल्टी कार्यशाला, समावेशी शिक्षा और विशिष्ट अधिगम अक्षमता (SLD) पर मंथन शुरू Hazaribagh News: विभावि में फैकल्टी कार्यशाला, समावेशी शिक्षा और विशिष्ट अधिगम अक्षमता (SLD) पर मंथन शुरू
Hazaribagh News: पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों के खिलाफ पेट्रोल पंपों पर चलाया हस्ताक्षर अभियान
Dumka News: समाज कल्याण योजनाओं की समीक्षा, जिला पदाधिकारी ने दिए शत-प्रतिशत लक्ष्य हासिल करने के निर्देश
झारखंड एग्रीकल्चर एंड ट्रेड हिस्ट्री: जानिए 1936 से 1940 के दशक में कैसे लंदन पहुंचता था कोडरमा का कटहल
Bokaro News: तांतरी पेट्रोल पंप के पास स्कॉर्पियो की टक्कर से युवक की मौत
Bokaro News: बीएसएल के निःशुल्क प्रतियोगी परीक्षा कोचिंग कार्यक्रम से 300 युवाओं को लाभ
गर्मी में फ्रिज का ठंडा पानी पड़ सकता है भारी! जानिए मटके का पानी क्यों माना जाता है बेहतर
Bokaro News: बकरीद को लेकर प्रशासन अलर्ट, डीसी और एसपी ने किया फ्लैग मार्च
Ranchi News: बीआईटी मेसरा में करियर काउंसलिंग, लिबरल आर्ट्स के छात्रों को मिली नई राह
Bokaro News: समाहरणालय से लेकर प्रखंडों तक लगा जनता दरबार, ऑन-द-स्पॉट हुआ शिकायतों का निपटारा
Koderma News: मॉडर्न पब्लिक स्कूल में करियर काउंसलिंग, विद्यार्थियों को मिली उच्च शिक्षा और सरकारी योजनाओं की सही राह
कोर्ट का बड़ा फैसला: दहेज के लिए पत्नी की हत्या करने वाले दोषी पति को 14 साल की सश्रम कारावास