Koderma News: मॉडर्न पब्लिक स्कूल के तीन छात्रों ने JEE Advanced में गाड़ा झंडा, पार्थ अग्रवाल को मिला CRL 2866
प्रधानाचार्य जी. सी. वर्मा ने बच्चों को दी बधाई
कोडरमा के मॉडर्न पब्लिक स्कूल के तीन होनहार छात्रों—पार्थ कुमार अग्रवाल, अरमान सूद और राघव सोमानी ने जेईई एडवांस्ड (JEE Advanced) परीक्षा में उत्कृष्ट रैंक हासिल कर जिले का नाम रोशन किया है। विद्यालय प्रबंधन, प्रधानाचार्य जी. सी. वर्मा और निदेशिका संगीता शर्मा ने छात्रों की इस सफलता को उनकी कड़ी मेहनत और शिक्षकों के सटीक मार्गदर्शन का परिणाम बताया।
कोडरमा: मॉडर्न पब्लिक स्कूल के तीन मेधावी छात्रों ने JEE Advanced 2026 में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विद्यालय, परिवार एवं शहर का नाम रोशन किया है। विद्यालय के छात्र पार्थ कुमार अग्रवाल ने CRL 2866, अरमान सूद ने CRL 5126 तथा राघव सोमानी ने CRL 23593 रैंक हासिल की है।
यह उपलब्धि इसलिए भी खास है क्योंकि इन छात्रों ने पूर्व में भी कीर्तिमान स्थापित किए हैं। ये तीनों छात्र कक्षा 12वीं में जिला टॉपर तथा अरमान JEE Mains में जिला टॉपर रह चुके हैं। साथ ही पार्थ कुमार अग्रवाल ने कक्षा 12वीं में राज्य में छठा स्थान प्राप्त किया था।


निदेशिका संगीता शर्मा ने कहा , यह हमारे लिए गर्व का क्षण है। JEE Advanced जैसी कठिनतम परीक्षा में हमारे तीन छात्रों का चयन विद्यालय की शैक्षणिक उत्कृष्टता को दर्शाता है। इस सफलता में बच्चों के साथ-साथ उनके माता-पिता का त्याग, दृढ़ संकल्प और हर कदम पर दिया गया साथ भी शामिल है। अभिभावकों के सहयोग के बिना यह परिणाम संभव नहीं था। ये बच्चे अपने जूनियर्स के लिए प्रेरणा हैं और संदेश देते हैं कि अगर आप जीवन में फोकस्ड हैं तो किसी भी ऊंचाई को छू सकते हैं।
विद्यालय प्रबंधन ने तीनों छात्रों, उनके अभिभावकों एवं समस्त शिक्षकगण को इस शानदार उपलब्धि पर बधाई दी है तथा छात्रों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। इस उपलब्धि से पूरे विद्यालय परिसर में हर्ष का माहौल है।
Kumar Ramesham is associated with Samridh Jharkhand and actively covers local news, public issues, social developments, and important updates from Jharkhand and nearby regions. He focuses on delivering timely, factual, and community-centered reporting with an emphasis on accuracy and reliability.
Related Posts

Latest News

