Koderma News: अपर समाहर्ता ने सुनीं समस्याएं, अधिकारियों को दिए त्वरित कार्रवाई के निर्देश
लापरवाह विभागीय अधिकारियों को मिले त्वरित जांच के निर्देश
कोडरमा: अपर समाहर्ता संजय पीएम कूजूर ने अपने कार्यालय कक्ष में जिले के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे आमजनों ने अपनी समस्याओं को सुना। जनता दरबार के दौरान जबरन मकान निर्माण करने, खराब चापानल की मरम्मत कराने, मुआवजा की राशि उपलब्ध कराने, जमीन पर जबरन कब्जा करने, बकाया मजदूरी दिलाने, प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ दिलाने सहित अन्य जनसमस्याओं से संबंधित आवेदन प्राप्त हुए। अपर समाहर्ता ने एक-एक कर सभी फरियादियों की समस्याओं को गंभीरता से सुना तथा संबंधित विभागीय अधिकारियों को आवश्यक जांच कर त्वरित एवं नियमानुसार निष्पादन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।
Kumar Ramesham is associated with Samridh Jharkhand and actively covers local news, public issues, social developments, and important updates from Jharkhand and nearby regions. He focuses on delivering timely, factual, and community-centered reporting with an emphasis on accuracy and reliability.
Related Posts

Latest News

