डीएसपीएमयू के कुलपति डॉ. राजीव मनोहर विश्व के शीर्ष 5% वैज्ञानिकों में शामिल
लखनऊ विश्वविद्यालय के आईक्यूएसी निदेशक के रूप में दी सेवा
डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय राँची के कुलपति डॉ. राजीव मनोहर को ग्लोबल साइंटिफिक इंडेक्स की ओर से विश्व के शीर्ष पांच प्रतिशत वैज्ञानिकों में शामिल किया गया है। लिक्विड क्रिस्टल और नैनो मैटेरियल भौतिकी के क्षेत्र में उनके 300 से अधिक प्रकाशित शोधपत्रों और तीन दशकों के शैक्षणिक योगदान के आधार पर यह रैंकिंग दी गई है।
रांची: डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय, वर्तमान कुलपति और विज्ञान संकाय के शिक्षाविद डॉ राजीव मनोहर को उनके शोध और अकादमिक उपलब्धियों के लिए अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर पहचान मिली है। उन्हें विश्व के प्रतिष्ठित ग्लोबल साइंटिफिक इंडेक्स की ओर से जारी सूची में विश्व के शीर्ष पांच प्रतिशत वैज्ञानिकों में शामिल किया गया है।
गौरतलब है कि ग्लोबल साइंटिफिक इंडेक्स विश्व की एक शीर्ष संस्था है जो शोधकर्ताओं और वैज्ञानिकों के अनुसंधान कार्यों का मूल्यांकन अंतर्राष्ट्रीय मंच पर करती है। यह विभिन्न वैज्ञानिक क्षेत्रों में कार्यरत शोधकर्ताओं की उपलब्धियों, प्रकाशित शोधपत्रों, अनुसंधान प्रभाव और शैक्षणिक योगदान के आधार पर उन्हें रैंकिंग प्रदान करता है।


उन्होंने कहा कि इस संस्था के माध्यम से विश्वविद्यालयों, चिकित्सा संस्थानों और शोध संगठनों से जुड़े वैज्ञानिकों के कार्यों का आकलन किया जाता है। उन्होंने कहा कि इस प्रतिष्ठित सम्मान ने उन्हें वर्तमान विश्वविद्यालय के कुलपति के रूप में शोध और वैज्ञानिक कार्यों को और अधिक तत्परता से करने की प्रेरणा दी है, जो शीघ्रभी विश्वविद्यालय के पटल पर दिखेगी। यह जानकारी पीआरओ डॉ राजेश कुमार सिंह ने दी।
Anjali Sinha covers Jharkhand local news, breaking stories, and trending updates at Samridh Jharkhand. She focuses on ground reports, regional developments, and timely news coverage to keep readers informed with accurate and engaging stories. Passionate about journalism, she brings attention to stories that matter to the community.


