शहीद राजेश मंडल के 11वें शहादत दिवस पर उमड़ा जनसैलाब, बाबूलाल मरांडी हुए शामिल

शहीद राजेश मंडल के 11वें शहादत दिवस पर उमड़ा जनसैलाब, बाबूलाल मरांडी हुए शामिल
शहीद राजेश मंडल के 11वें शहादत दिवस पर उमड़ा जनसैलाब

बगोदर विधानसभा क्षेत्र के जुझारू आंदोलनकारी और गरीबों के मसीहा शहीद राजेश मंडल का 11वां शहादत दिवस गुरुवार को छोटकी सरिया स्थित उनके पैतृक आवास पर श्रद्धापूर्वक मनाया गया। कार्यक्रम में झारखंड के प्रथम मुख्यमंत्री एवं भाजपा विधायक दल के नेता बाबूलाल मरांडी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए।

गिरिडीह: बगोदर विधानसभा क्षेत्र के जुझारू आंदोलनकारी, गरीबों के मसीहा तथा चोरी, डकैती और गुंडागर्दी के खिलाफ हमेशा आवाज बुलंद करने वाले शहीद राजेश मंडल का 11वां शहादत दिवस गुरुवार को छोटकी सरिया स्थित उनके पैतृक आवास पर श्रद्धापूर्वक मनाया गया। इस दौरान उपस्थित लोगों ने उनके तैलचित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी।

इस गरिमामयी कार्यक्रम में झारखंड के प्रथम मुख्यमंत्री सह भाजपा विधायक दल के नेता बाबूलाल मरांडी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। उन्होंने शहीद राजेश मंडल के संघर्षों को याद करते हुए उन्हें नमन किया।

शहादत दिवस के मौके पर क्षेत्र के कई राजनीतिक और सामाजिक दिग्गज विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। इनमें मुख्य रूप से शहीद राजेश मंडल की धर्मपत्नी सह भाजपा जिला उपाध्यक्ष रजनी कौर, भाजपा जिला उपाध्यक्ष देवनाथ राणा, भाजपा जिला उपाध्यक्ष त्रिभुवन मंडल, जेएमएम जिला उपाध्यक्ष लक्ष्मण दास, भाजपा जिला मंत्री आशीष बॉर्डर, ओबीसी मोर्चा के जिला मंत्री हरिहर मंडल, सांसद प्रतिनिधि एवं वरिष्ठ भाजपा नेता बिनोद यादव, बबलू मंडल तथा राजेश मंडल के लंबे समय तक राजनीतिक हमसफर रहे अलीमुद्दीन अंसारी, जसीमुद्दीन अंसारी, सलीम अंसारी और नेहरू मंडल शामिल थे।

इस अवसर पर उपस्थित वक्ताओं ने राजेश मंडल के साथ बिताए संघर्ष के दिनों को याद किया। कार्यक्रम में सैकड़ों की संख्या में स्थानीय समर्थक और ग्रामीण भी मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें: Giridih News: 10 जून से मुख्यमंत्री आवास घेराव का ऐलान, झारखंड आंदोलनकारियों ने छेड़ी आर-पार की लड़ाई

शहादत दिवस कार्यक्रम की अध्यक्षता सरिया भाजपा मंडल अध्यक्ष मनीष मंडल ने की, जबकि मंच का कुशल संचालन सरिया खुर्द के पूर्व मुखिया बालगोविंद मंडल ने किया।

यह भी पढ़ें: Giridih News: सुभाष इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी में विश्व पर्यावरण दिवस पर भव्य वृक्षारोपण

उपस्थित सभी वक्ताओं ने शहीद राजेश मंडल के पदचिह्नों पर चलने तथा उनके अधूरे सपनों को पूरा करने का संकल्प लिया।

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Mohit Sinha
Mohit Sinha Picture

Mohit Sinha is a writer associated with Samridh Jharkhand. He regularly covers sports, crime, and social issues, with a focus on player statements, local incidents, and public interest stories. His writing reflects clarity, accuracy, and responsible journalism.

Latest News

खान सर के समर्थन में सड़क पर उतरे छात्र, रातभर कोचिंग सेंटर के बाहर डटे रहे खान सर के समर्थन में सड़क पर उतरे छात्र, रातभर कोचिंग सेंटर के बाहर डटे रहे
इंदौर में आज भारत-एलएसी व्यापार फोरम, 15 देशों के प्रतिनिधि होंगे शामिल
ऑयल इंडिया की बड़ी खोज, अंडमान के गहरे समुद्र में मिला गैस भंडार
भाटडीह गोदाम निरीक्षण में कई चौंकाने वाले तथ्य उजागर, चावल की जगह खुद्दी वितरण का आरोप
Hazaribagh News: विभावि के भूगोल विभाग में विश्व पर्यावरण दिवस पर कई कार्यक्रम आयोजित
धनवार विधानसभा विशेष गहन पुनरीक्षण 2026: खोरीमहुआ एसडीओ ने राजनीतिक दलों संग की बैठक
Giridih News: सुभाष इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी में विश्व पर्यावरण दिवस पर भव्य वृक्षारोपण
Koderma News: राजकीय पॉलिटेक्निक में पर्यावरण दिवस, प्राचार्य ने किया पौधारोपण
Google Search Profiles: अब Google पर बनाएं अपनी प्रोफाइल, खुद तय करें Search में कैसी दिखे आपकी पहचान
Palamu News: विश्व पर्यावरण दिवस पर गुलाबचंद अग्रवाल कॉलेज में “हरियाली महोत्सव-2026” का आयोजन
Koderm News: व्यवहार न्यायालय में पर्यावरण दिवस, प्रधान जिला जज रमाकान्त मिश्रा ने किया वृक्षारोपण
Koderma News: ढिबरा स्क्रैप मजदूर संघ की बैठक, कृष्णा सिंह घटवार फिर बने जिला अध्यक्ष