Giridih News: चर्चित भाजपा नेता विजय चौरसिया अस्पताल में भर्ती, पेनक्रियाज में गड़बड़ी के बाद इलाज जारी

सेवा और संगठन की दुहाई देने वाली भाजपा के बड़े नेताओं की बेरुखी पर उठे सवाल

Giridih News: चर्चित भाजपा नेता विजय चौरसिया अस्पताल में भर्ती, पेनक्रियाज में गड़बड़ी के बाद इलाज जारी
(फ़ोटो)

गिरिडीह के जमुआ से भाजपा नेता व प्रदेश प्रवक्ता विजय चौरसिया पेनक्रियाज में गड़बड़ी के कारण पिछले तीन दिनों से जमुआ के दुबे नर्सिंग होम में भर्ती हैं। अस्पताल में उनका हालचाल जानने के लिए विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं, पत्रकारों और समाजसेवियों का तांता लगा हुआ है। इस बीच, विपरीत विचारधारा वाले कांग्रेस और जेएलकेएम के नेताओं द्वारा संवेदनशीलता दिखाने और स्थानीय भाजपा जनप्रतिनिधियों व पदाधिकारियों के दूरी बनाए रखने को लेकर क्षेत्र के राजनीतिक गलियारों और कार्यकर्ताओं के बीच व्यापक चर्चाएं शुरू हो गई हैं।

गिरिडीह: जमुआ के चर्चित भाजपा नेता एवं प्रदेश प्रवक्ता विजय चौरसिया पिछले तीन दिनों से दुबे नर्सिंग होम, जमुआ में भर्ती हैं। पेनक्रियाज में गड़बड़ी की शिकायत के बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। चिकित्सकों के अनुसार उनकी स्थिति में अब धीरे-धीरे सुधार हो रहा है।

विजय चौरसिया का हालचाल जानने के लिए अस्पताल में लगातार लोगों का तांता लगा हुआ है। खास बात यह रही कि जिन राजनीतिक दलों पर विजय चौरसिया अक्सर मंचों और टीवी डिबेट में तीखे हमले बोलते रहे हैं, उन्हीं दलों के नेता सबसे पहले उनका कुशलक्षेम पूछने पहुंचे।

कांग्रेस के जिला नेता अहमद रजा नूरी, जमुआ बीस सूत्री कमिटी के अध्यक्ष मो. जुनैद, कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष मो. निजामुद्दीन सहित कई कांग्रेसजनों ने अस्पताल पहुंचकर उनका हाल जाना। वहीं धनवार के प्रसिद्ध आयुर्वेद चिकित्सक दयानंद कुमार, अधिवक्ता मो. यूसुफ, जनता की आवाज के अध्यक्ष अजीत कुमार तथा विश्व हिंदू परिषद जमुआ के महामंत्री सुभाष पंडा,जेएलकेएम अल्पसंख्यक मोर्चा के केंद्रीय कार्यकारी अध्यक्ष, जे एल के एम गिरिडीह महिला जिला अध्यक्ष सुनीता सिंह, मुखिया सह यूथ फोर्स के सचिव रंजीत मंडल समेत कई नामचीन लोग भी उनसे मिलने पहुंचे और शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की।

पत्रकार जगत से भी संवेदना और आत्मीयता का अद्भुत दृश्य देखने को मिला। हिंदुस्तान अखबार के ब्यूरो चीफ लक्ष्मी अग्रवाल, प्रमुख प्रतिनिधि संजीत यादव, उप प्रमुख रब्बुल हसन सहित प्रेस क्लब के प्रवीण कुमार, सुधीर द्विवेदी, सुधीर सिन्हा, मंटू द्विवेदी, मो. इकबाल, शुभम सौरभ, विकास यादव, उज्ज्वल कुमार समेत कई पत्रकार लगातार अस्पताल पहुंच रहे हैं।

यह भी पढ़ें: Giridih News: धोवारी जंगल में मिला मादा हाथी का शव, पलाश की जड़ों में फंसा था सिर

लेकिन सबसे ज्यादा चर्चा भाजपा नेताओं की बेरुखी को लेकर हो रही है। पार्टी की ओर से केवल बम शंकर उपाध्याय ही अस्पताल पहुंचे, जबकि भाजपा जनप्रतिनिधि , जिला अध्यक्ष और एक भी मंडल अध्यक्ष का अब तक हाल जानने नहीं पहुंचना कार्यकर्ताओं के बीच सवाल खड़े कर रहा है।

यह भी पढ़ें: Giridih News: मतदाता सूची पुनरीक्षण 2026, अनमैप्ड वोटर्स के मैपिंग का कार्य युद्धस्तर पर शुरू

इलाके में लोग तंज कसते दिख रहे हैं कि सेवा, समर्पण और संगठन की दुहाई देने वाली भाजपा के कई नेता मानो कुंभकर्णी निद्रा में सोए हुए हैं। राजनीतिक गलियारों में यह चर्चा तेज है कि विपरीत विचारधारा के लोग जहां मानवीय संवेदना निभा रहे हैं, वहीं अपने ही लोग दूरी बनाकर बैठे हैं। इससे आमजनों और कार्यकर्ताओं के बीच पार्टी को लेकर गलत संदेश जा रहा है।

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Anjali Sinha
Anjali Sinha Picture

Anjali Sinha covers Jharkhand local news, breaking stories, and trending updates at Samridh Jharkhand. She focuses on ground reports, regional developments, and timely news coverage to keep readers informed with accurate and engaging stories. Passionate about journalism, she brings attention to stories that matter to the community.

Latest News

आज का राशिफल: किन राशियों को मिलेगा लाभ, किन्हें रहना होगा सावधान आज का राशिफल: किन राशियों को मिलेगा लाभ, किन्हें रहना होगा सावधान
Ramgarh News: कोयलांचल में भीषण गर्मी को देख मुखिया ने पत्रकार चौक समेत दो जगहो पर प्याऊ की व्यवस्था कराई
Ramgarh News: पुलिस की बड़ी सर्जिकल स्ट्राइक, भैरवी नदी किनारे अवैध शराब भट्टी ध्वस्त, 120 लीटर महुआ शराब जब्त
Ramgarh News: सीसीएल प्रबंधन का बड़ा एक्शन, अवैध कोयला मुहानों पर चला बुलडोजर, 20 टन कोयला जब्त
Dhanbad News: बिजली-पानी संकट पर विधायक रागिनी सिंह सख्त: खुद उतरीं ग्राउंड पर, अफसरों को दी हिदायत
Dhanbad News: डालसा की बड़ी पहल, बस्ताकोला के जीवन संस्थान में दिव्यांग बच्चों के अधिकारों पर जागरूकता कार्यक्रम
Dumka News: डीएसओ डॉ राजशेखर ने किया रामगढ़ स्थित राज्य खाद्य निगम गोदाम का औचक निरीक्षण
Dumka News: फिट इंडिया मूवमेंट के तहत कॉमनवेल्थ डे पर साइकिलिंग और योग कक्षा का आयोजन 
Palamu News: आजसू का बड़ा शंखनाद, 15 दिनों के भीतर जिले की सभी पंचायतों में होगा संगठन का विस्तार
Palamu News: पिकेट बनाने के खिलाफ फूटा जनाक्रोश: मेदिनीनगर में बाजार पूरी तरह बंद, व्यापारियों में भारी उबाल
Pakur News: बालू माफिया का तांडव, महेशपुर-गुम्मामोड़ सड़क पर बिना चालान दौड़ रहे ओवरलोड हाईवा
Pakur News: प्रतिबंधित लॉटरी का बड़ा नेटवर्क सक्रिय, अंबेडकर चौक से गांवों तक रोजाना लाखों का अवैध धंधा