Giridih News: माहवारी स्वच्छता दिवस 2026, शीतलपुर में सैकड़ो छात्राओं ने सीखी सुरक्षित प्रथाएं

मुख्य अतिथि कार्मल स्कूल की शिक्षिका पूजा शर्मा रहीं मौजूद

Giridih News: माहवारी स्वच्छता दिवस 2026, शीतलपुर में सैकड़ो छात्राओं ने सीखी सुरक्षित प्रथाएं
(फ़ोटो)

गिरिडीह के शीतलपुर स्थित निःशुल्क कोचिंग सेंटर में विश्व माहवारी स्वच्छता दिवस 2026 के अवसर पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें छात्राओं को सुरक्षित स्वच्छता प्रथाओं, पौष्टिक आहार और संक्रमण से बचाव की जानकारी देने के साथ सेनेटरी पैड बांटे गए।

गिरीडीह: जिले में संचालित शीतलपूर के निःशुल्क कोचिंग सेंटर में विश्व माहवारी स्वच्छता दिवस 2026 कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में शीतलपुर गांव की सैकड़ो छात्राएं उपस्थित थी कार्यक्रम में जागरूकता अभियान के साथ-साथ सेनेटरी पैड का भी वितरण किया गयाl 

कार्यक्रम के संयोजक और डिस्ट्रिक्ट कोऑर्डिनेटर सोमनाथ केसरी ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए बताया कि विश्व मासिक धर्म स्वच्छता दिवस (World Menstrual Hygiene Day) हर साल 28 मई को मनाने के पीछे मुख्य उद्देश्य मासिक धर्म (पीरियड्स) से जुड़े सामाजिक कलंक को तोड़ना और सुरक्षित स्वच्छता प्रथाओं के प्रति जागरूकता फैलाना है।

सामाजिक वर्जनाओं और रूढ़िवादिता को खत्म करनादुनिया भर के कई समाजों और विशेषकर भारत के ग्रामीण इलाकों में आज भी पीरियड्स को एक 'अपवित्र' या गुप्त विषय माना जाता है। इस दिन का उद्देश्य इस झिझक और चुप्पी को तोड़कर समाज में खुलकर बात करने का माहौल बनाना है, ताकि कोई भी लड़की या महिला शर्मिंदगी महसूस न करे।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में कार्मल स्कूल की शिक्षिका पूजा शर्मा उपस्थित थी उन्होंने बताया कि मासिक धर्म नारी शक्ति का प्रतीक है। अपने आप को स्वस्थ रखने के लिए स्वच्छता बहुत जरूरी है। पौष्टिक आहार दूध दही और हरी सब्जी खाना बहुत जरूरी है जो छात्राएं कपड़ा उपयोग करते हैं उन्हें धूप में सुखाकर उपयोग करना चाहिए। शिक्षा और समानता को बढ़ावा देनामासिक धर्म की सही व्यवस्था और जानकारी न होने के कारण कई लड़कियां हर महीने स्कूल नहीं जा पातीं या पढ़ाई छोड़ देती हैं। यह दिन इस बात पर जोर देता है कि मासिक धर्म किसी भी लड़की की शिक्षा और उसके सपनों के बीच की बाधा नहीं बनना चाहिए।

यह भी पढ़ें: Giridih News: आधी रात को केंद्रीय कारा में डीसी-एसपी की रेड, दो घंटे तक चला सर्च ऑपरेशन

सहिया बबीता कुमारी सिंह ने कहा की माहवारी संक्रमण की वजह से बच्चेदानी में सूजन हो जाता है इसीलिए सफाई का ध्यान रखना बहुत जरूरी है। सभा को सेविका रिंकी कुमारी, प्रिया कुमारी प्रियंका कुमारी पूजा कुमारी दीपाली कुमारी ने भी संबोधित किया। इस दौरान बच्चियों ने अपने दोनों हाथ में रेड डॉट लगाकर माहवारी सुरक्षा दिवस को सेलिब्रेट किया।

यह भी पढ़ें: बीजेपी युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष की दबंगई: शराब दुकान में घुसकर हंगामा, सेल्समैन को सड़क पर घसीटकर पीटा

कार्यक्रम को सफल बनाने में सामाजिक कार्यकर्ता चंचल भदानी (गार्डन व्यू होटल) का विशेष योगदान रहा कार्यक्रम के अंत में सभी छात्राओं के बीच सेनेटरी पैड का वितरण किया गया  कार्यक्रम में नेहा, वर्षा, सरिता, लकी, कुमकुम, जानवी, लाडली, खुशी, शीला, नैना, रिंकी साहित सैकड़ो छात्राएं उपस्थित थी।

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Anjali Sinha
Anjali Sinha Picture

Anjali Sinha covers Jharkhand local news, breaking stories, and trending updates at Samridh Jharkhand. She focuses on ground reports, regional developments, and timely news coverage to keep readers informed with accurate and engaging stories. Passionate about journalism, she brings attention to stories that matter to the community.

Latest News

कतरास छाताबाद गोलीकांड में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, दो और आरोपी गिरफ्तार कतरास छाताबाद गोलीकांड में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, दो और आरोपी गिरफ्तार
Dhanbad News: राज्यपाल से मिले इंडिया थेरेपी सेंटर के निदेशक, पुनर्वास सेवाओं के विस्तार पर हुई चर्चा
बीसीसीएल की पहलः रिटेल सेल्स एग्जीक्यूटिव प्रशिक्षण कार्यक्रम का भव्य उद्घाटन
Dumka News: कारूडीह शिव मंदिर के पास सड़क हादसा, दो युवक गंभीर रूप से घायल
Dumka News: दो दिनों के भीतर 85 प्रतिशत मैपिंग पूरा करने का निर्देश
Pakur News: 'चुप्पी तोड़ो, स्वस्थ रहो' अभियान का शुभारंभ, बीडीओ ने निकाली जागरूकता रैली
Pakur News: पॉलिटेक्निक में बेसिक इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग एवं वायरिंग कनेक्शन पर कार्यशाला आयोजित
Pakur News: गुजारा भत्ता नहीं देने के मामले में मुफस्सिल पुलिस की बड़ी कार्रवाई
Deoghar News: कॉलेज में शीतल पेयजल और कैंटीन की मांग पर एनएसयूआई का प्रदर्शन
Deoghar News: उपायुक्त सौरभ कुमार भुवानिया ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से की जनगणना की समीक्षा
Deoghar News: उपायुक्त सौरभ कुमार भुवानिया ने की शिक्षा विभाग की महत्वपूर्ण समीक्षा
Hazaribagh News: दनुआ घाटी में कार का टायर फटने से बड़ा हादसा, 8 लोग घायल