Sahebganj News: रेलवे ट्रैक मरम्मत के कारण 8 घंटे तक बंद रहेगा मिर्जाचौकी फाटक
रेलवे ट्रैक मरम्मत के चलते रात 10 बजे से सुबह 6 बजे तक बंद रहेगा फाटक
मिर्जाचौकी रेलवे फाटक संख्या-25 को रेलवे ट्रैक मरम्मत कार्य के कारण आज रात 10 बजे से सुबह 6 बजे तक पूरी तरह बंद रखा जाएगा। इस दौरान किसी भी प्रकार के वाहनों की आवाजाही नहीं हो सकेगी। रेलवे प्रशासन ने यात्रियों और स्थानीय लोगों से वैकल्पिक मार्ग अपनाने की अपील की है।
साहिबगंज: रेलवे ट्रैक की मरम्मत कार्य को लेकर मिर्जाचौकी रेलवे फाटक को आज रात 10 बजे से सुबह 6 बजे तक पूरी तरह बंद रखा जाएगा। इस दौरान वाहनों का आवागमन पूरी तरह प्रभावित रहेगा।
8 घंटे तक बंद रहेगा फाटक
पूर्व रेलवे के साहिबगंज सेक्शन के अधिकारियों ने बताया कि 9-10 सितंबर की रात 10 बजे से 10 सितंबर की सुबह 6 बजे तक मिर्जाचौकी रेलवे फाटक संख्या-25 पर मरम्मत कार्य किया जाएगा। इस अवधि में फाटक से किसी भी प्रकार के वाहनों की आवाजाही नहीं हो सकेगी।
वैकल्पिक रास्ते का करें इस्तेमाल
अनावश्यक परेशानी से बचें

Mohit Sinha is a writer associated with Samridh Jharkhand. He regularly covers sports, crime, and social issues, with a focus on player statements, local incidents, and public interest stories. His writing reflects clarity, accuracy, and responsible journalism.
