Sahebganj News: बीडीओ ने स्कूल और स्वास्थ्य केंद्र का किया औचक निरीक्षण, मिड डे मील व पढ़ाई की गुणवत्ता जांची
आरोग्य केंद्र में प्रसव सुविधा दुरुस्त करने के निर्देश
राजमहल बीडीओ मोहम्मद युसूफ ने क्षेत्र के स्कूलों और आयुष्मान आरोग्य केंद्रों का औचक निरीक्षण कर मिड डे मील, प्रसव सुविधाओं और पठन-पाठन की गुणवत्ता की समीक्षा की। उन्होंने लापरवाही बरतने वालों को चेतावनी देते हुए ग्रामीण क्षेत्रों में बेहतर स्वास्थ्य और शिक्षा सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
राजमहल: प्रखंड विकास पदाधिकारी मोहम्मद युसूफ ने क्षेत्र के विभिन्न विद्यालयों एवं स्वास्थ्य केंद्रों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने उत्क्रमित मध्य विद्यालय मिरजीबाजार, मध्य विद्यालय काजिगांव तथा आयुष्मान आरोग्य केंद्र मुरली का दौरा कर संचालित व्यवस्थाओं का गहन जायजा लिया। निरीक्षण के क्रम में प्रखंड विकास पदाधिकारी ने विद्यालयों में बच्चों की उपस्थिति, पठन-पाठन की गुणवत्ता तथा मिड डे मील योजना की स्थिति की समीक्षा की।
उन्होंने शिक्षकों को निर्देश दिया कि नियमित एवं गुणवत्तापूर्ण शिक्षा हर हाल में सुनिश्चित की जाए। मिड डे मील में स्वच्छता और निर्धारित मानकों का सख्ती से पालन करने पर विशेष जोर दिया गया। बीडीओ ने विद्यालय प्रबंधन को बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए अनुशासित और बेहतर शैक्षणिक माहौल बनाए रखने का निर्देश भी दिया। इसके बाद बीडीओ मो. युसूफ ने आयुष्मान आरोग्य केंद्र मुरली का निरीक्षण किया। उन्होंने केंद्र में उपलब्ध प्रसव सुविधा, मरीजों को मिलने वाली चिकित्सा सेवाओं और कार्यप्रणाली की जांच की।

Anjali Sinha covers Jharkhand local news, breaking stories, and trending updates at Samridh Jharkhand. She focuses on ground reports, regional developments, and timely news coverage to keep readers informed with accurate and engaging stories. Passionate about journalism, she brings attention to stories that matter to the community.


