वर्ल्ड कप 2026 पर बोले मेसी, अर्जेंटीना दावेदार लेकिन फ्रांस और स्पेन ज्यादा मजबूत

वर्ल्ड कप 2026 पर बोले मेसी, अर्जेंटीना दावेदार लेकिन फ्रांस और स्पेन ज्यादा मजबूत
'हम दावेदार हैं, लेकिन...' वर्ल्ड कप 2026 को लेकर मेसी के बयान ने बढ़ाई हलचल

अर्जेंटीना के स्टार फुटबॉलर लियोनेल मेसी ने फीफा वर्ल्ड कप 2026 को लेकर बड़ा बयान दिया है। मेसी ने कहा कि अर्जेंटीना लगातार दूसरी बार खिताब जीतने का सपना जरूर देख सकता है, लेकिन मौजूदा समय में फ्रांस और स्पेन की टीमें ज्यादा मजबूत नजर आ रही हैं। उन्होंने ब्राजील, पुर्तगाल, जर्मनी और इंग्लैंड को भी खतरनाक टीम बताया। इंटर मियामी के लिए खेलने वाले मेसी ने अभी तक यह साफ नहीं किया है कि वह वर्ल्ड कप 2026 खेलेंगे या नहीं। हालांकि उन्होंने कहा कि उन्हें फुटबॉल खेलना पसंद है और वह तब तक खेलेंगे जब तक खेल सकते हैं।

नई दिल्ली। अर्जेंटीना के दिग्गज फुटबॉलर लियोनेल मेसी ने कहा है कि उनकी टीम लगातार दूसरी बार फीफा वर्ल्ड कप जीतने का सपना जरूर देख सकती है, लेकिन मौजूदा समय में फ्रांस और स्पेन जैसी टीमें बेहतर फॉर्म में हैं। यूट्यूब पर होस्ट पोलो अल्वारेज़ को दिए इंटरव्यू में मेसी ने कहा,“हमारी टीम में कई खिलाड़ी चोट या मैच फिटनेस की समस्या से जूझ रहे हैं, लेकिन जब पूरा ग्रुप साथ आता है तो उसने हमेशा साबित किया है कि वह मुकाबला करना और जीतना जानता है।”
हालांकि मेसी ने माना कि आगामी विश्व कप में प्रतिस्पर्धा बेहद कठिन रहने वाली है।उन्होंने कहा,“फ्रांस इस समय शानदार फॉर्म में है। उनके पास विश्व स्तरीय खिलाड़ियों की भरमार है।”

गौरतलब है कि अर्जेंटीना ने कतर में खेले गए फीफा वर्ल्ड कप 2022 के फाइनल में फ्रांस को हराकर खिताब जीता था।मेसी ने स्पेन और ब्राजील को भी मजबूत दावेदार बताया। इसके अलावा उन्होंने कहा कि पुर्तगाल बेहद प्रतिस्पर्धी टीम है, जबकि जर्मनी और इंग्लैंड जैसी यूरोपीय टीमें हमेशा खतरनाक साबित होती हैं।इंटर मियामी के लिए खेलने वाले मेसी जून में 39 साल के हो जाएंगे, लेकिन उन्होंने अब तक यह आधिकारिक तौर पर स्पष्ट नहीं किया है कि वह वर्ल्ड कप 2026 खेलेंगे या नहीं। यह टूर्नामेंट 11 जून से 19 जुलाई 2026 तक अमेरिका, मेक्सिको और कनाडा में आयोजित होगा।

मेसी ने कहा कि उन्होंने अपने करियर को लेकर कोई समय सीमा तय नहीं की है। उन्होंने कहा,“मुझे फुटबॉल खेलना पसंद है और मैं तब तक खेलूंगा जब तक खेल सकता हूं।”

उन्होंने आगे कहा,“मैं बहुत प्रतिस्पर्धी हूं। मुझे हर चीज में जीतना पसंद है। मैं तो अपने बेटे को वीडियो गेम में भी आसानी से नहीं जीतने देता।”

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Samridh Media Desk
Samridh Media Desk Picture

Samridh Media Desk is the official editorial and news publishing team of Samridh Jharkhand. The desk covers breaking news, politics, national and international affairs, Jharkhand and Bihar updates, crime, business, and trending stories with a focus on accuracy, credibility, and timely reporting. Dedicated to quality journalism, Samridh Media Desk delivers reliable and impactful news coverage that keeps readers informed.

Latest News

फीफा विश्व कप 2026 में जर्मनी का धमाका, कुरासाओ को 7-1 से रौंदा फीफा विश्व कप 2026 में जर्मनी का धमाका, कुरासाओ को 7-1 से रौंदा
अमेरिका में बड़ा विमान हादसा, 12 यात्रियों की मौत से मचा हड़कंप
16 जून का इतिहास: जब वेलनटीना तेरेश्कोवा बनीं अंतरिक्ष में जाने वाली दुनिया की पहली महिला
पाकिस्तान पर भारत का करारा प्रहार! स्मृति की तूफानी फिफ्टी, दीप्ति के पंजे में फंसी पूरी टीम
Palamu News: विनीत हत्याकांड के आरोपी दिलीप तिवारी का शहर में पैदल मार्च
किडनैपिंग नहीं, समंदर देखने का था प्लान! पुरी से मिला अर्जुन, करण-शिवा की तलाश जारी
Pakur News: बंद पत्थर खदान बना मौत का कुंड, 19 वर्षीय युवक की डूबने से मौत
Dhanbad News: अपर समाहर्ता विनोद कुमार की अध्यक्षता में राजस्व कार्यों की समीक्षा बैठक आयोजित
Dhanbad News: उपायुक्त आदित्य रंजन की अध्यक्षता में बैठक; तीन नए शैक्षणिक संस्थानों को मिली मंजूरी
Dhanbad News: 12 घंटे में सुलझा हलीम शेख हत्याकांड, संपत्ति विवाद में बेटे ने रची थी साजिश
Dumka News: विश्व रक्तदाता दिवस पर भव्य शिविर, 14 प्रबुद्ध नागरिकों ने किया स्वैच्छिक रक्तदान
Dumka News: नोनीहाट स्टेशन पर बड़ा हादसा, चलती ट्रेन में चढ़ने के दौरान कटा व्यापारी का पैर