Soccer News
समाचार  खेल 

वर्ल्ड कप 2026 पर बोले मेसी, अर्जेंटीना दावेदार लेकिन फ्रांस और स्पेन ज्यादा मजबूत

वर्ल्ड कप 2026 पर बोले मेसी, अर्जेंटीना दावेदार लेकिन फ्रांस और स्पेन ज्यादा मजबूत अर्जेंटीना के स्टार फुटबॉलर लियोनेल मेसी ने फीफा वर्ल्ड कप 2026 को लेकर बड़ा बयान दिया है। मेसी ने कहा कि अर्जेंटीना लगातार दूसरी बार खिताब जीतने का सपना जरूर देख सकता है, लेकिन मौजूदा समय में फ्रांस और स्पेन की टीमें ज्यादा मजबूत नजर आ रही हैं। उन्होंने ब्राजील, पुर्तगाल, जर्मनी और इंग्लैंड को भी खतरनाक टीम बताया। इंटर मियामी के लिए खेलने वाले मेसी ने अभी तक यह साफ नहीं किया है कि वह वर्ल्ड कप 2026 खेलेंगे या नहीं। हालांकि उन्होंने कहा कि उन्हें फुटबॉल खेलना पसंद है और वह तब तक खेलेंगे जब तक खेल सकते हैं।
Read More...

Advertisement