Koderma News: ग्रिजली कॉलेज ऑफ एजुकेशन में नशा मुक्ति जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन
राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के तत्त्वावधान में आयोजन
कोडरमा के ग्रिजली कॉलेज ऑफ एजुकेशन में भारत सरकार के 'नशा मुक्त भारत अभियान' के तहत एनएसएस इकाई द्वारा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। प्राचार्य डॉ. मोहित कुमार तिवारी और एनएसएस नोडल पदाधिकारी सौरभ शर्मा की उपस्थिति में प्रशिक्षुओं को राष्ट्र की उन्नति के लिए नशा मुक्ति की विधिक शपथ दिलाई गई।
कोडरमा: ग्रिजली कॉलेज ऑफ एजुकेशन में भारत सरकार द्वारा संचालित कार्यक्रम "नशा मुक्त भारत अभियान" के अंतर्गत राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के तत्त्वावधान में नशा मुक्ति जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर महाविद्यालय के बी॰ एड॰ सत्र 2025-27 के प्रशिक्षु मनोरंजन पाण्डेय ने नशा मुक्ति हेतु महाविद्यालय के सभी सदस्यों और सभी प्रशिक्षुओं को शपथ दिलवाई एवं प्रशिक्षु समीना परवीन द्वारा नशा मुक्ति हेतु अपने विचार साझा किए गए।
इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ मोहित कुमार तिवारी ने अपने संबोधन में कहा कि हमें अपने राष्ट्र को नशा मुक्त बनाने हेतु संकल्पित होना है एवं युवा वर्ग को नशीले पदार्थों के सेवन से मुक्त करना है। तभी भारतवर्ष विकसित भारत का बनेगा। मौके पर राष्ट्रीय सेवा योजना के जिला नोडल पदाधिकारी सौरभ शर्मा ने सभी प्रशिक्षुओं को नशा मुक्ति हेतु जागरूक किया और भारत सरकार द्वारा नशा मुक्ति हेतु संचालित विभिन्न क्रियाकलापों से संबंधित विविध महत्वपूर्ण जानकारी को साझा किया।

Kumar Ramesham is associated with Samridh Jharkhand and actively covers local news, public issues, social developments, and important updates from Jharkhand and nearby regions. He focuses on delivering timely, factual, and community-centered reporting with an emphasis on accuracy and reliability.


