पाकुड़िया में चोरी कांड का खुलासा, हथियार और चोरी का सामान बरामद

पूछताछ में आरोपी ने कबूला चोरी कांड में शामिल होने का अपराध

पाकुड़िया में चोरी कांड का खुलासा, हथियार और चोरी का सामान बरामद
पाकुड़िया चोरी कांड में बरामद हथियार और नकदी

पाकुड़िया थाना क्षेत्र के रामघाटी गांव में हुई लाखों रुपये की चोरी मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। विशेष जांच दल (SIT) ने वाहन जांच अभियान के दौरान एक आरोपी को गिरफ्तार किया, जिसके पास से देशी कट्टा, जिंदा गोली और चोरी में इस्तेमाल होने वाले औजार बरामद किए गए।

पाकुड़: पाकुड़िया थाना क्षेत्र के ग्राम रामघाटी में मनोज कुमार भगत के घर हुई लाखों रुपये की चोरी मामले में पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। इस संबंध में पाकुड़िया थाना कांड संख्या-28/2026, दिनांक 02.05.2026 के तहत मामला दर्ज किया गया था। चोरी की इस घटना में करीब 7 से 8 लाख रुपये मूल्य के सामान एवं नगदी की चोरी हुई थी।

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक, पाकुड़ के निर्देश पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, महेशपुर के नेतृत्व में विशेष जांच दल (SIT) का गठन किया गया। गठित टीम द्वारा गुप्त सूचना और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर लगातार छापेमारी अभियान चलाया जा रहा था।

इसी क्रम में 08 मई 2026 की शाम पुलिस को सूचना मिली कि काले रंग की थार गाड़ी में कुछ अपराधी पाकुड़िया क्षेत्र में किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की नीयत से घूम रहे हैं। सूचना के सत्यापन के लिए SIT द्वारा ग्राम खक्सा के पास वाहन जांच अभियान चलाया गया। पुलिस को देखते ही गाड़ी में सवार चार व्यक्ति भागने लगे, जिनमें से एक आरोपी मिहिर ठाकुर (32 वर्ष), पिता-निवारण नारसुन्दर, ग्राम-ढोढ़िया, थाना-मुरारोई, जिला-बीरभूम (पश्चिम बंगाल) को पुलिस ने खदेड़कर पकड़ लिया।

तलाशी के दौरान आरोपी के पास से एक देशी कट्टा, दो जिंदा गोली और एक मोबाइल फोन बरामद किया गया। वहीं, थार गाड़ी की तलाशी लेने पर पुलिस को हाईड्रोलिक कटर, दो पेचकस, लोहे का पाइप, दो छोटे सबल समेत कई संदिग्ध औजार मिले, जिन्हें जब्त कर लिया गया।

यह भी पढ़ें: Pakur News: सड़क नहीं तो आंदोलन! पाकुड़िया में ग्रामीणों ने किया चक्काजाम, प्रशासन के खिलाफ फूटा गुस्सा

पुलिस पूछताछ में आरोपी ने रामघाटी चोरी कांड में अपनी संलिप्तता स्वीकार की। उसकी निशानदेही पर चोरी किए गए 2.50 लाख रुपये में से 51 हजार रुपये नकद तथा चोरी के जेवरात में शामिल चांदी के तीन सिक्के बरामद किए गए।

यह भी पढ़ें: पाकुड़ की बड़ी उपलब्धि: महिला सशक्तिकरण के लिए दिल्ली में मिला राष्ट्रीय पंचायत पुरस्कार

पुलिस फरार अन्य अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है। जिले में बढ़ती आपराधिक गतिविधियों पर रोक लगाने के लिए पुलिस द्वारा सघन अभियान चलाया जा रहा है।

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Mohit Sinha
Mohit Sinha Picture

Mohit Sinha is a writer associated with Samridh Jharkhand. He regularly covers sports, crime, and social issues, with a focus on player statements, local incidents, and public interest stories. His writing reflects clarity, accuracy, and responsible journalism.

Latest News

एनटीपीसी नॉर्थ करणपुरा ने परियोजना प्रभावित गांवों में बांटे 900 जूट बैग और 400 फलदार पौधे एनटीपीसी नॉर्थ करणपुरा ने परियोजना प्रभावित गांवों में बांटे 900 जूट बैग और 400 फलदार पौधे
Pakur News: मोंगला बांध गांव में धूलौट कीर्तन के साथ हौरी वासर अनुष्ठान संपन्न
Sahebganj News: राजमहल मॉडल कॉलेज में विश्व पर्यावरण दिवस 2026 सप्ताह का समापन 
Sahebganj News: वार्ड संख्या-7 की पेयजल योजना अधूरी, पार्षद ने हाईकोर्ट से की निष्पक्ष जांच की मांग
Dhanbad News: ऊंची इमारतों, अस्पतालों और मॉल की होगी फायर सेफ्टी ऑडिट, डीसी ने दिए निर्देश
बलियापुर में गहराया जल संकट; प्रखंड प्रमुख पिंकी देवी ने डीसी को सौंपा मांग पत्र
Dumka News: 86 गांवों में अबुआ प्रमाण पत्र शिविर आयोजित, प्राप्त हुए सैकड़ों आवेदन
Dumka News: सड़क किनारे खेल रही 11 वर्षीय प्रतिमा को ट्रक ने मारी टक्कर, सिर पर गंभीर चोट
Hazaribagh News: उपायुक्त हेमंत सती ने बरही प्रखंड का किया मैराथन निरीक्षण, दिए कई निर्देश
Hazaribagh News: एएनएमएल बादम कोल परियोजना में 'एक पेड़ माँ के नाम' अभियान के तहत पौधारोपण
Hazaribagh News: सालगावां रेलवे पुल के नीचे मिला अज्ञात महिला का शव, इलाके में सनसनी
Pakur News: पारिवारिक कलह से तंग आकर कुएं में कूदी दो बच्चियों की मां