Pramukh Babulal Murmu Rural Progress
समाचार  दुमका  झारखण्ड  राज्य 

Dumka News: सखी मंडल की दीदियों को मिला टोटो का तोहफा, प्रमुख और बीडीओ ने फीता काटकर बांटे वाहन

Dumka News: सखी मंडल की दीदियों को मिला टोटो का तोहफा, प्रमुख और बीडीओ ने फीता काटकर बांटे वाहन रामगढ़ प्रखंड परिसर में शनिवार को प्रखंड प्रमुख बाबूलाल मुर्मू और बीडीओ कमलेंद्र कुमार सिन्हा द्वारा जेएसएलपीएस (JSLPS) की सामुदायिक निवेश निधि ऋण योजना के तहत 4 सखी मंडल की लाभुक दीदियों के बीच टोटो (ई-रिक्शा) वाहनों का वितरण किया गया। इस योजना के तहत लखनपुर की लीलमुनी हेम्ब्रम, भतुडिया बी. की प्रमिला हेम्ब्रम, कांजो की मेरी हांसदा और कोआम की आशा किस्कु को ई-रिक्शा उपलब्ध कराया गया। बीडीओ ने कहा कि इस पहल का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाना, स्वरोजगार से जोड़ना और उनकी आजीविका को स्थायी रूप देना है।
Read More...

Advertisement