रेड क्रॉस हास्य योग केंद्र (भारत), गिरिडीह में नई शाखा की शुरुआत

अरविंद कुमार को बनाया गया गिरिडीह केंद्र का प्रमुख संचालक

रेड क्रॉस हास्य योग केंद्र (भारत), गिरिडीह में नई शाखा की शुरुआत
गिरिडीह में हास्य योग कार्यक्रम का सफल आयोजन

गिरिडीह के रेड क्रॉस भवन में हास्य योग केंद्र (भारत) की नई शाखा की घोषणा की गई। इस अवसर पर रांची से आए झारखंड हास्य योग के प्रमुख संचालक सह प्रशिक्षक अजीत कुमार उपस्थित रहे। कार्यक्रम में अरविंद कुमार को गिरिडीह केंद्र का प्रमुख संचालक नियुक्त किया गया।

गिरिडीह: रेड क्रॉस भवन में आज हास्य योग केंद्र (भारत) की नई शाखा की घोषणा के साथ हास्य योग का सफल संचालन किया गया। रांची से आए झारखंड हास्य योग के प्रमुख संचालक सह प्रशिक्षक अजीत कुमार की उपस्थिति में गिरिडीह की पहली नई शाखा की घोषणा की गई, जिसकी संबद्धता यथाशीघ्र हास्य योग केंद्र (भारत), नई दिल्ली से ली जाएगी।

सर्वसम्मति से ऊर्जावान एवं कर्मठ हास्य योगी अरविंद कुमार को इस केंद्र का प्रमुख संचालक बनाया गया, जिसका स्वागत उपस्थित लोगों ने तालियों की गड़गड़ाहट के साथ किया। कार्यक्रम की शुरुआत गायत्री मंत्र और अर्चना बरनवाल द्वारा मधुर भजन “ओ मालिक तेरे बंदे हम” से हुई।

इसके बाद विभिन्न हास्य योग क्रियाएं कराई गईं, जिनमें नमस्ते हास्य, तांत्रिक हास्य, तीर-धनुष हास्य, लस्सी हास्य, शिशुपाल हास्य, ट्रैक्टर हास्य, शिकायत हास्य, प्रशंसा हास्य, मालिश हास्य, बेली हास्य और अश्व संचालन हास्य शामिल रहे। लोगों ने इन क्रियाओं का भरपूर आनंद लिया।

अजीत कुमार को वर्ष 2025 में नई दिल्ली में सर्वश्रेष्ठ हास्य योगी पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। उन्होंने निःशुल्क हास्य योग को जन-जन तक पहुंचाने पर जोर दिया। अंतरराष्ट्रीय हास्य योग गुरु जितेन कोही का संदेश “हँसता भारत, स्वस्थ भारत” कार्यक्रम में विशेष रूप से उल्लेखित किया गया।

यह भी पढ़ें: Giridih News: IQAC सेल के तत्वावधान में स्कॉलर बी.एड. कॉलेज में व्याख्यान श्रृंखला का द्वितीय दिवस संपन्न

कार्यक्रम के अंत में अरविंद कुमार ने कहा कि हास्य योग तन और मन को स्वस्थ रखने की एक अद्भुत विधा है। यह तनावमुक्त जीवन जीने की कला सिखाता है। कार्यक्रम का समापन पतंजलि योग गुरु अरिंदम घोषाल के धन्यवाद ज्ञापन के साथ किया गया।

यह भी पढ़ें: गिरिडीह में छात्रा पायल कुमारी की संदिग्ध मौत से सनसनी, भाजपा ने उठाए सवाल

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Mohit Sinha
Mohit Sinha Picture

Mohit Sinha is a writer associated with Samridh Jharkhand. He regularly covers sports, crime, and social issues, with a focus on player statements, local incidents, and public interest stories. His writing reflects clarity, accuracy, and responsible journalism.

Latest News

लोहरदगा में जंगली हाथी का तांडव, खेत में काम कर रही महिला को कुचलकर मार डाला लोहरदगा में जंगली हाथी का तांडव, खेत में काम कर रही महिला को कुचलकर मार डाला
भारत की पहली सभ्यता आदिवासी थी, “वनवासी” राजनीति से सरना अस्मिता पर खतरा
गिरिडीह कॉलेज में संथाली पीजी की मांग तेज, मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू ने दिया आश्वासन
Hazaribagh News: फरार आरोपियों के घर पुलिस ने चिपकाया इश्तिहार, इलाके में मचा हड़कंप
शिक्षा सुधार पर बड़ा कदम, 5 हजार स्कूल ऑफ एक्सीलेंस और भर्ती प्रक्रिया तेज करने के निर्देश: हेमन्त सोरेन
80 साल से अटका था सवाल! ChatGPT ने निकाला ऐसा हल कि गणितज्ञ भी चौंक गए
Pakur News: उपासना मरांडी के प्रयास से चांदपुर में बिजली समस्या का समाधान, 25 केवीए ट्रांसफार्मर स्थापित
Hazaribagh News: हर्ष अजमेरा ने बढ़ाया खिलाड़ियों का हौसला, फाइनल में सिलवार अकादमी की शानदार जीत
Hazaribagh News: 14 जून को लगेगा जिला स्तरीय मेगा रक्तदान शिविर, एनजीओ व आमजनों से सहयोग की अपील
Hazaribagh News: बकरीद पर दारू पुलिस अलर्ट, अफवाह फैलाने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई
रेड क्रॉस हास्य योग केंद्र (भारत), गिरिडीह में नई शाखा की शुरुआत
रणवीर सिंह पर 4 लाख लोगों का 'नो वर्क' आदेश! डॉन 3 विवाद ने मचाया बवाल, जानिए पूरा मामला