लोहरदगा में जंगली हाथी का तांडव, खेत में काम कर रही महिला को कुचलकर मार डाला
हाथी ने पति और बच्चों को भी घसीटा, लेकिन बाद में छोड़ दिया
झारखंड के लोहरदगा जिले के भंडरा थाना क्षेत्र में मंगलवार सुबह जंगली हाथी के हमले में 35 वर्षीय प्रतिमा उरांव की दर्दनाक मौत हो गई। महिला अपने पति और बच्चों के साथ खेत में काम कर रही थीं, तभी अचानक हाथी ने हमला कर दिया।
लोहरदगा: झारखंड के लोहरदगा जिले के भंडरा थाना क्षेत्र में मंगलवार सुबह एक दर्दनाक घटना ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया। भैसमुंदो और बेदाल गांव की सीमा पर खेत में काम कर रही एक महिला की जंगली हाथी ने कुचलकर हत्या कर दी।
मृतका की पहचान बेदाल टंगराटोली निवासी 35 वर्षीय प्रतिमा उरांव के रूप में हुई है। घटना उस समय हुई जब प्रतिमा उरांव अपने पति कृष्णा उरांव और दो बच्चों के साथ खेत में काम कर रही थीं। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार नदी की ओर से अचानक एक जंगली हाथी खेत की तरफ पहुंच गया। खेत में काम कर रहे लोग कुछ समझ पाते उससे पहले हाथी ने हमला कर दिया।

ग्रामीणों का कहना है कि लगातार जंगली हाथियों के गांवों की ओर आने से लोगों में भय का माहौल है। खेती-किसानी और दैनिक कार्यों के दौरान जान का खतरा बना हुआ है। लोगों ने वन विभाग से हाथियों की निगरानी बढ़ाने और प्रभावित क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग की है।
Susmita Rani is a journalist and content writer associated with Samridh Jharkhand. She regularly writes and reports on grassroots news from Jharkhand, covering social issues, agriculture, administration, public concerns, and daily horoscopes. Her writing focuses on factual accuracy, clarity, and public interest.
