बकरीद को लेकर चतरा पुलिस अलर्ट, न्यू पुलिस लाइन में हुआ मॉक ड्रिल

पुलिस जवानों को आपात स्थिति और अफवाहों से निपटने का दिया गया प्रशिक्षण

बकरीद को लेकर चतरा पुलिस अलर्ट, न्यू पुलिस लाइन में हुआ मॉक ड्रिल
बकरीद को लेकर न्यू पुलिस लाइन चतरा में आयोजित मॉक ड्रिल के दौरान दंगा नियंत्रण का अभ्यास करते पुलिस जवान।

चतरा में बकरीद पर्व को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन और पुलिस पूरी तरह सतर्क है। इसी क्रम में न्यू पुलिस लाइन परिसर में व्यापक मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया।

चतरा: बकरीद पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने को लेकर जिला प्रशासन और पुलिस पूरी तरह सतर्क है। इसी कड़ी में न्यू पुलिस लाइन परिसर में व्यापक मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया। मॉक ड्रिल के माध्यम से पुलिस बल को किसी भी आपात स्थिति, उपद्रव या अफवाह फैलाने की घटनाओं से निपटने के लिए प्रशिक्षित किया गया।

यह मॉक ड्रिल उपायुक्त रवि प्रकाश एवं पुलिस अधीक्षक अनिमेष नैथानी के निर्देश पर आयोजित किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व डीएसपी मुख्यालय सुनील कुमार सिंह और एसडीपीओ सन्नी वर्धन ने किया।
मॉक ड्रिल के दौरान पुलिस जवानों ने दंगा नियंत्रण के विभिन्न तरीकों का प्रदर्शन किया। उपद्रवियों से निपटने के लिए वाटर कैनन, आँसू गैस, सुरक्षा उपकरण एवं अन्य दंगा नियंत्रण सामग्रियों का प्रयोग कर जवानों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

अधिकारियों ने स्पष्ट कहा कि पर्व के दौरान यदि कोई व्यक्ति अफवाह फैलाने, माहौल बिगाड़ने या सामाजिक सौहार्द खराब करने की कोशिश करेगा तो उसके खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी। साथ ही आम लोगों से अपील की गई कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि या सूचना की जानकारी तुरंत सदर थाना पुलिस को दें। पुलिस प्रशासन ने जिलेवासियों से आपसी भाईचारे और शांति के साथ बकरीद पर्व मनाने की अपील करते हुए कहा कि जिला प्रशासन हर परिस्थिति से निपटने के लिए पूरी तरह तैयार है।

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Susmita Rani
Susmita Rani Picture

Susmita Rani is a journalist and content writer associated with Samridh Jharkhand. She regularly writes and reports on grassroots news from Jharkhand, covering social issues, agriculture, administration, public concerns, and daily horoscopes. Her writing focuses on factual accuracy, clarity, and public interest.

Latest News

बड़ा साइबर फ्रॉड: डीसी दिलीप प्रताप सिंह शेखावत के नाम से बना फर्जी इंस्टाग्राम अकाउंट, पैसे मांगने का आरोप बड़ा साइबर फ्रॉड: डीसी दिलीप प्रताप सिंह शेखावत के नाम से बना फर्जी इंस्टाग्राम अकाउंट, पैसे मांगने का आरोप
जहरीली गैस बनी मौत का कारण, कलाहांडी में सेप्टिक टैंक में उतरे 6 मजदूरों की गई जान
Sahebganj News: विधायक का जनता दरबार, PM आवास की किस्त से लेकर पेयजल संकट तक पर हुआ ऑन-द-स्पॉट फैसला
गिरिडीह दिशा बैठक में अन्नपूर्णा देवी का बड़ा निर्देश, बिजली-पानी संकट पर नहीं चलेगी लापरवाही
Pakur News: भीषण गर्मी में बिजली संकट से फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी
स्वास्थ्य विभाग में घोटाले और एंबुलेंस खरीद में भारी अनियमितता, CBI जांच की मांग: बाबूलाल मरांडी
बकरीद को लेकर चतरा पुलिस अलर्ट, न्यू पुलिस लाइन में हुआ मॉक ड्रिल
लोहरदगा में जंगली हाथी का तांडव, खेत में काम कर रही महिला को कुचलकर मार डाला
भारत की पहली सभ्यता आदिवासी थी, “वनवासी” राजनीति से सरना अस्मिता पर खतरा
गिरिडीह कॉलेज में संथाली पीजी की मांग तेज, मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू ने दिया आश्वासन
Hazaribagh News: फरार आरोपियों के घर पुलिस ने चिपकाया इश्तिहार, इलाके में मचा हड़कंप
शिक्षा सुधार पर बड़ा कदम, 5 हजार स्कूल ऑफ एक्सीलेंस और भर्ती प्रक्रिया तेज करने के निर्देश: हेमन्त सोरेन