जहरीली गैस बनी मौत का कारण, कलाहांडी में सेप्टिक टैंक में उतरे 6 मजदूरों की गई जान

जहरीली गैस और ऑक्सीजन की कमी से मजदूरों की गई जान

जहरीली गैस बनी मौत का कारण, कलाहांडी में सेप्टिक टैंक में उतरे 6 मजदूरों की गई जान
मदनपुर रामपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र

ओडिशा के कलाहांडी जिले के मदनपुर रामपुर क्षेत्र में मंगलवार को एक दर्दनाक हादसे में सेप्टिक टैंक के अंदर दम घुटने से छह लोगों की मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। निर्माणाधीन सेप्टिक टैंक में सेंट्रिंग हटाने के दौरान जहरीली गैस और ऑक्सीजन की कमी के कारण मजदूर बेहोश हो गए।

भुवनेश्वर: ओडिशा के कलाहांडी जिले के मदनपुर रामपुर क्षेत्र अंतर्गत गौड़ कार्लाखुंटा गांव में मंगलवार को एक दर्दनाक हादसे में सेप्टिक टैंक के अंदर दम घुटने से छह लोगों की मौत हो गई, जबकि एक अन्य व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया।

हादसे में मृत छह लोगों में निमाई चरण पाल (पिता- गंगाधर पाल), आकाश पाल (पिता- निमाई चरण पाल), आदल माझी (पिता- विष्णु माझी), बैकुंठ जाल (पिता- मधु जाल), मनोरंजन हाथी (पिता- धनसागर हाथी) और छांद जाल (पिता- बलदेव जाल) शामिल हैं।

स्थानीय सूत्रों के अनुसार, हादसा उस समय हुआ, जब निर्माणाधीन सेप्टिक टैंक के अंदर लगे सेंट्रिंग ढांचे को हटाने के लिए कुछ मजदूर टैंक में उतरे थे। इसी दौरान टैंक के भीतर जहरीली गैस और ऑक्सीजन की कमी के कारण वे बेहोश हो गए।

उन्हें बचाने के प्रयास में एक-एक कर अन्य लोग भी टैंक में उतरे, लेकिन वे भी दम घुटने से अचेत हो गए।

यह भी पढ़ें: तेज रफ्तार बस ने खड़ी बोलेनो कार को रौंदा, सर्विसिंग सेंटर में घुसते ही मची अफरा-तफरी

घटना की सूचना मिलने के बाद स्थानीय ग्रामीणों और प्रशासन ने संयुक्त रूप से राहत एवं बचाव अभियान चलाया और सभी लोगों को टैंक से बाहर निकाला। सभी को तत्काल मदनपुर रामपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने छह लोगों को मृत घोषित कर दिया।

यह भी पढ़ें: ट्विशा मौत मामला पहुंचा सुप्रीम कोर्ट, SG बोले- जांच में बाधा बन रहीं सास गिरिबाला

घायल व्यक्ति की हालत गंभीर बताई जा रही है और उसका इलाज जारी है।

इस हृदयविदारक घटना के बाद पूरे इलाके में शोक की लहर फैल गई है। मदनपुर रामपुर पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की जांच में जुट गई है।

मृतकों के परिजनों को 4-4 लाख रुपये सहायता, मुख्यमंत्री ने जताया शोक

कलाहांडी जिले के मदनपुर रामपुर क्षेत्र में निर्माणाधीन स्थल पर हुए दर्दनाक हादसे में छह लोगों की मौत पर मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने गहरा शोक व्यक्त किया है।

मुख्यमंत्री ने मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना प्रकट करते हुए मुख्यमंत्री राहत कोष से प्रत्येक मृतक के निकटतम परिजन को 4-4 लाख रुपये की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की है।

मुख्यमंत्री कार्यालय की ओर से जारी बयान में कहा गया कि यह घटना अत्यंत दुखद और पीड़ादायक है। सरकार प्रभावित परिवारों के साथ खड़ी है तथा हरसंभव सहायता उपलब्ध कराई जाएगी।

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Mohit Sinha
Mohit Sinha Picture

Mohit Sinha is a writer associated with Samridh Jharkhand. He regularly covers sports, crime, and social issues, with a focus on player statements, local incidents, and public interest stories. His writing reflects clarity, accuracy, and responsible journalism.

Latest News

Koderma News: 90 दिवसीय गहन विधिक जागरूकता अभियान: योगियाटिलहा पंचायत भवन में ग्रामीणों को सिखाए गए कानून के पाठ Koderma News: 90 दिवसीय गहन विधिक जागरूकता अभियान: योगियाटिलहा पंचायत भवन में ग्रामीणों को सिखाए गए कानून के पाठ
Sahebganj News: पूर्व मंत्री आलमगीर आलम और विधायक एमटी राजा की मौजूदगी में मिला ठोस आश्वासन
Giridih News: "हँसता भारत, स्वस्थ भारत": अंतरराष्ट्रीय गुरु जितेन कोही के जन्मदिन पर गिरिडीह को मिली हास्य योग की नई सौगात
Sahebganj News: उच्च विद्यालय में प्रतिभा सम्मान समारोह, मेधावी छात्र-छात्राओं को मिले मेडल और प्रशस्ति पत्र
Warivo Electric Launch: वारिवो ने लॉन्च किए 4 नए इलेक्ट्रिक स्कूटर, जानें फीचर्स और खासियतें
समृद्ध झारखंड खबर का बड़ा असर: 6 महीने से प्यासे पहाड़िया टोला में पहुंचा पानी
बड़ा साइबर फ्रॉड: डीसी दिलीप प्रताप सिंह शेखावत के नाम से बना फर्जी इंस्टाग्राम अकाउंट, पैसे मांगने का आरोप
जहरीली गैस बनी मौत का कारण, कलाहांडी में सेप्टिक टैंक में उतरे 6 मजदूरों की गई जान
Sahebganj News: विधायक का जनता दरबार, PM आवास की किस्त से लेकर पेयजल संकट तक पर हुआ ऑन-द-स्पॉट फैसला
गिरिडीह दिशा बैठक में अन्नपूर्णा देवी का बड़ा निर्देश, बिजली-पानी संकट पर नहीं चलेगी लापरवाही
Pakur News: भीषण गर्मी में बिजली संकट से फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी
स्वास्थ्य विभाग में घोटाले और एंबुलेंस खरीद में भारी अनियमितता, CBI जांच की मांग: बाबूलाल मरांडी