Giridih News: वोटर लिस्ट मैपिंग को लेकर विशेष अभियान, उपायुक्त रामनिवास यादव ने की मतदाताओं से बड़ी अपील

23 और 24 मई 2026 को चलेगा वोटर लिस्ट विशेष सत्यापन कार्यक्रम

Giridih News: वोटर लिस्ट मैपिंग को लेकर विशेष अभियान, उपायुक्त रामनिवास यादव ने की मतदाताओं से बड़ी अपील
(फ़ोटो)

गिरिडीह में भारत निर्वाचन आयोग के मतदाता सूची विशेष पुनरीक्षण (SIR) कार्यक्रम-2026 के अंतर्गत सभी छह विधानसभा क्षेत्रों में 'Unmapped' मतदाता सूची के सत्यापन और मैपिंग के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-उपायुक्त रामनिवास यादव ने बताया कि 23 मई 2026 को सभी बूथों पर अनमैप्ड मतदाताओं की सूची प्रकाशित की जाएगी। इसके बाद 23 और 24 मई को विशेष कैंप आयोजित कर सुबह 10:00 बजे से शाम 05:00 बजे तक बीएलओ द्वारा मतदाताओं के विवरण का सत्यापन और सुधार किया जाएगा।

गिरिडीह: भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली द्वारा मतदाता सूची के विशेष पुनरीक्षण (SIR) कार्यक्रम-2026 के अंतर्गत जिले के सभी छह विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों में अनमैप्ड मतदाता सूची के सत्यापन एवं मैपिंग को लेकर विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इस संबंध में जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-उपायुक्त,  रामनिवास यादव ने जिले के सभी आम मतदाताओं से अपील किया कि वे निर्धारित तिथियों पर अपने संबंधित मतदान केंद्र पहुंचकर मतदाता सूची में दर्ज अपने नामों का सत्यापन अवश्य कराएं। उन्होंने बताया कि दिनांक 23 मई 2026 को सभी मतदान केंद्रों पर अनमैप्ड मतदाताओं की सूची का प्रकाशन किया जाएगा। 

वहीं दिनांक 23 मई एवं 24 मई 2026 को विशेष सत्यापन कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इस दौरान सभी मतदान केंद्रों पर प्रतिनियुक्त बीएलओ एवं बीएलओ पर्यवेक्षक प्रातः 10:00 बजे से अपराह्न 05:00 बजे तक उपस्थित रहेंगे तथा मतदाताओं की सहायता करेंगे। जिला प्रशासन ने सभी राजनीतिक दलों, बीएलए एवं संबंधित अधिकारियों से भी अभियान में सक्रिय सहयोग करने की अपील की है, ताकि मतदाता सूची को त्रुटिरहित एवं अद्यतन बनाया जा सके। 

विशेष रूप से Absentee, Shifted, Dead एवं Duplicate (ASDD) मतदाताओं की पहचान एवं सूची तैयार करने की प्रक्रिया को गंभीरता से संचालित करने का निर्देश दिया गया है। जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने कहा कि लोकतंत्र को सशक्त बनाने में शुद्ध एवं अद्यतन मतदाता सूची की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। इसलिए सभी मतदाता इस विशेष कार्यक्रम में बढ़-चढ़कर भाग लें और अपने मताधिकार से जुड़े विवरणों का सत्यापन सुनिश्चित करें।


यह भी पढ़ें: Giridih News: पीवीटीजी समुदायों के लिए महाअभियान, उपायुक्त रामनिवास यादव ने दीप प्रज्वलित कर किया शुभारंभ

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Anjali Sinha
Anjali Sinha Picture

Anjali Sinha covers Jharkhand local news, breaking stories, and trending updates at Samridh Jharkhand. She focuses on ground reports, regional developments, and timely news coverage to keep readers informed with accurate and engaging stories. Passionate about journalism, she brings attention to stories that matter to the community.

Latest News

Palamu News: उपायुक्त दिलीप प्रताप सिंह शेखावत का कड़ा एक्शन: लापरवाही बरतने पर कई एलएस (LS) को शोकॉज़ Palamu News: उपायुक्त दिलीप प्रताप सिंह शेखावत का कड़ा एक्शन: लापरवाही बरतने पर कई एलएस (LS) को शोकॉज़
Palamu News: जमीन विवाद में खूनी संघर्ष: रामपुर गांव में ताबड़तोड़ फायरिंग, एक युवक की मौत, 5 गंभीर
Ramgarh News: प्रखंड स्तरीय खरीफ फसल कार्यशाला संपन्न, कम बारिश में बेहतर पैदावार के लिए किसानों को मिले टिप्स
Ramgarh News: उपायुक्त ऋतुराज की बड़ी बैठक, यूटिलिटी टास्क फोर्स की समीक्षा में लंबित मामलों को जल्द निपटाने का निर्देश
Hazaribagh News: सीसीटीवी कलयुग में महादेव की तीसरी आंख, अपराधियों पर रखती है पैनी नजर: थाना प्रभारी
झारखंड में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 36 IAS अधिकारियों का तबादला, कई जिलों और विभागों को मिले नए चेहरे
Dumka News: सखी मंडल की दीदियों को मिला टोटो का तोहफा, प्रमुख और बीडीओ ने फीता काटकर बांटे वाहन
Dhanbad News: जन समस्याओं को लेकर कांग्रेस का धरना, भ्रष्टाचार व अवैध खनन पर उठाई आवाज
Dhanbad News: सर्वमंगला पब्लिक स्कूल तेतुलमारी में समर कैंप का भव्य समापन, बच्चों की रचनात्मकता ने जीता सबका दिल
Dhanbad News: किसानों की आय बढ़ाने पर प्रशासन का विशेष जोर, एक सप्ताह के भीतर लाइसेंस और बीज-खाद के आवेदन का आदेश
Giridih News: स्कॉलर बीएड कॉलेज में व्याख्यान श्रृंखला संपन्न, पाँचवें दिन "मार्गदर्शन एवं परामर्श" पर हुआ मंथन
Giridih News: मारवाड़ी महिला समिति द्वारा दो दिवसीय समर कैंप का आयोजन, बच्चों ने दिखाए अपने हुनर