गिरिडीह में छात्रा पायल कुमारी की संदिग्ध मौत से सनसनी, भाजपा ने उठाए सवाल
छात्रा का शव उसरी नदी के पुराने पुल के नीचे मिला
गिरिडीह मुफस्सिल थाना क्षेत्र की 17 वर्षीय छात्रा पायल कुमारी की संदिग्ध मौत को लेकर इलाके में भारी आक्रोश है। 18 मई को ट्यूशन पढ़ने निकली छात्रा का शव 20 मई की सुबह उसरी नदी के पुराने पुल के नीचे बरामद किया गया। घटना के बाद भाजपा कार्यकर्ताओं ने पीड़ित परिवार से मुलाकात कर मामले की निष्पक्ष जांच और सभी आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की।
गिरिडीह: मुफस्सिल थाना क्षेत्र के सिरसिया निवासी जागेश्वर दास की 17 वर्षीय पुत्री पायल कुमारी की संदिग्ध मौत को लेकर क्षेत्र में आक्रोश का माहौल है।
जानकारी के अनुसार, पायल कुमारी 18 मई 2026 की सुबह घर से ट्यूशन पढ़ने के लिए निकली थी, लेकिन देर शाम तक घर वापस नहीं लौटी। इसके बाद परिजनों ने रात लगभग 8:30 से 9:00 बजे के बीच मुफस्सिल थाना में उसकी गुमशुदगी की सूचना दर्ज कराई।

इस दौरान भाजपा नेताओं ने घटना की जानकारी लेते हुए कहा कि यह मामला प्रथम दृष्टया संदिग्ध हत्याकांड प्रतीत होता है और इसकी निष्पक्ष एवं गहन जांच होनी चाहिए।
भाजपा कार्यकर्ताओं ने गिरिडीह पुलिस अधीक्षक से मांग करते हुए कहा कि मामले की जल्द से जल्द जांच कर सभी दोषियों की गिरफ्तारी सुनिश्चित की जाए तथा पीड़ित परिवार को न्याय दिलाया जाए।
नेताओं ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी इस घटना की कड़ी निंदा करती है और पीड़ित परिवार के साथ मजबूती से खड़ी है।
भाजपा नेताओं ने राज्य सरकार पर भी निशाना साधते हुए कहा कि झारखंड में लगातार आपराधिक घटनाएं बढ़ रही हैं और सरकार कानून-व्यवस्था बनाए रखने में विफल साबित हो रही है। उन्होंने कहा कि जनता आने वाले समय में इसका जवाब देगी।
Mohit Sinha is a writer associated with Samridh Jharkhand. He regularly covers sports, crime, and social issues, with a focus on player statements, local incidents, and public interest stories. His writing reflects clarity, accuracy, and responsible journalism.
