गिरिडीह में सीबीआई का बड़ा एक्शन, 2 लाख घूस लेते जीएसटी के दो अफसर गिरफ्तार

गिरिडीह में सीबीआई का बड़ा एक्शन, 2 लाख घूस लेते जीएसटी के दो अफसर गिरफ्तार

गिरिडीह में सीबीआई का बड़ा एक्शन, 2 लाख घूस लेते जीएसटी के दो अफसर गिरफ्तार
2 लाख घूस लेते जीएसटी अधिकारी गिरफ्तार

गिरिडीह में केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए जीएसटी विभाग के दो अधिकारियों को 2 लाख रुपये की रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार किया है। व्यवसायी से केस निपटाने के नाम पर घूस मांगने की शिकायत मिलने के बाद सीबीआई धनबाद टीम ने ट्रैप लगाया और दोनों अधिकारियों को दबोच लिया।

गिरिडीह: गिरिडीह में केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए जीएसटी विभाग के दो वरीय अधिकारियों को रिश्वतखोरी के मामले में गिरफ्तार किया है। दोनों अधिकारियों को 2 लाख रुपये की घूस लेते हुए रंगेहाथ पकड़ा गया।

सीबीआई धनबाद की टीम ने सोमवार को ट्रैप लगाकर दोनों को हिरासत में लिया था। इसके बाद शहर के एक गेस्ट हाउस में करीब 13 घंटे तक पूछताछ चली। मंगलवार सुबह दोनों की औपचारिक गिरफ्तारी की गई।

शिकायत के बाद हुई कार्रवाई

सीबीआई के मुताबिक, एक स्थानीय व्यवसायी ने शिकायत दर्ज कराई थी कि जीएसटी के दो अधिकारी उसका केस निपटाने के बदले 2 लाख रुपये मांग रहे हैं। शिकायत सही पाए जाने पर सीबीआई ने सोमवार को जाल बिछाया और रकम लेते ही दोनों को पकड़ लिया।

दस्तावेज जब्त, कोर्ट में पेशी आज

सीबीआई ने जीएसटी कार्यालय में छापेमारी कर संबंधित फाइलें और रिकॉर्ड जब्त किए हैं। गिरफ्तार अधिकारियों के आवास पर भी तलाशी ली गई। दोनों आरोपियों को आज धनबाद स्थित सीबीआई की विशेष अदालत में पेश किया जाएगा।

यह भी पढ़ें: डीएसपीएमयू के मत्स्य विज्ञान के छात्रों का जलवा, धनबाद के राष्ट्रीय सम्मेलन में जीता 'यंग साइंटिस्ट अवार्ड'

सीबीआई ने स्पष्ट किया है कि भ्रष्टाचार के खिलाफ इस तरह की कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

यह भी पढ़ें: जमुआ: एक्साइज इंस्पेक्टर सुबोध कुशवाहा की ‘प्रयास पहल’ संस्था से संवर रहा हजारों बच्चों का भविष्य, बरगद के पेड़ से शुरू हुआ सफर

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Mohit Sinha
Mohit Sinha Picture

Mohit Sinha is a writer associated with Samridh Jharkhand. He regularly covers sports, crime, and social issues, with a focus on player statements, local incidents, and public interest stories. His writing reflects clarity, accuracy, and responsible journalism.

Latest News

गंगा दशहरा पर साहिबगंज में होगी भव्य महाआरती, 26 मई को दीयों से जगमगाएगा गंगा घाट गंगा दशहरा पर साहिबगंज में होगी भव्य महाआरती, 26 मई को दीयों से जगमगाएगा गंगा घाट
गोमिया पहुंचे मंत्री योगेंद्र प्रसाद, पूर्व मंत्री माधव लाल सिंह को किया नमन
रांची के जाने-माने व्यवसायी के बेटे की संदिग्ध मौत, जांच में जुटी पुलिस
Pakur News: महेशपुर में दिल दहला देने वाली वारदात, पत्नी-बेटी को मारकर जमीन में गाड़ा
कोडरमा में घरेलू विवाद के बाद विवाहिता ने लगाई फांसी, दो माह का मासूम हुआ बेसहारा
कोडरमा में बिजली विभाग का लाइनमैन 5 हजार रिश्वत लेते गिरफ्तार
Ramgarh News: जहरीले सांप के काटने से दुधारू गाय की मौत, किसान पर टूटा दुखों का पहाड़
गिरिडीह में छात्रा पायल कुमारी की संदिग्ध मौत से सनसनी, भाजपा ने उठाए सवाल
Pakur News: BGR कोल कंपनी से भाकपा माओवादी और टीपीसी के नाम पर 50 लाख रंगदारी मांगने वाले दो आरोपी गिरफ्तार
Hazaribagh News: बरही को मिले नए SDPO, राधा प्रेम किशोर ने संभाला पदभार
पीएम मोदी के आह्वान पर PR 24x7 का बड़ा फैसला, 1 जून से सभी कर्मचारी करेंगे वर्क फ्रॉम होम
Bokaro News: नावाडीह में सद्भावना दिवस के रूप में मनाई गई राजीव गांधी की शहादत दिवस