कोडरमा में घरेलू विवाद के बाद विवाहिता ने लगाई फांसी, दो माह का मासूम हुआ बेसहारा
घरेलू विवाद में विवाहिता ने की आत्महत्या
कोडरमा जिले के जयनगर थाना क्षेत्र स्थित नवादा गांव में घरेलू विवाद के बाद 23 वर्षीय विवाहिता कौशल्या कुमारी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना गुरुवार सुबह की बताई जा रही है। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया।
कोडरमा: जिले के जयनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम नवादा में घरेलू विवाद के बाद 23 वर्षीय कौशल्या कुमारी (पति अजीत यादव) ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना गुरुवार सुबह करीब सात बजे की बताई जा रही है।
घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी।

मृतका का महज दो माह का एक पुत्र है, जिसके सिर से मां का साया उठ गया है।
बताया जा रहा है कि कौशल्या कुमारी और अजीत यादव का विवाह 28 मई 2025 को हुआ था।
समाचार लिखे जाने तक मृतका के परिजनों की ओर से संबंधित थाने में कोई लिखित आवेदन या शिकायत दर्ज नहीं कराई गई थी। हालांकि, घटना की जानकारी मिलते ही मृतका के मायके वाले घटनास्थल पर पहुंच गए। उनका रो-रोकर बुरा हाल है।
फिलहाल पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है।
Kumar Ramesham is associated with Samridh Jharkhand and actively covers local news, public issues, social developments, and important updates from Jharkhand and nearby regions. He focuses on delivering timely, factual, and community-centered reporting with an emphasis on accuracy and reliability.
