उपासना मरांडी ने पाता मेला में खेल और परंपरा का दिया संदेश, फाइनल मैच का किया शुभारंभ

गेंदरेच बॉल प्रतियोगिता में एफसी चांदो इपिल गोविंदपुर बनी विजेता

उपासना मरांडी ने पाता मेला में खेल और परंपरा का दिया संदेश, फाइनल मैच का किया शुभारंभ
फाइनल मैच का शुभारंभ करतीं उपासना मरांडी

महेशपुर के अहिल्यापुर में पाता मेला (चड़क पूजा मेला) के अवसर पर आयोजित तीन दिवसीय गेंदरेच बॉल खेल प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला उत्साहपूर्वक संपन्न हुआ। कार्यक्रम में झामुमो केंद्रीय समिति सदस्य उपासना मरांडी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुईं।

महेशपुर: प्रखंड के पंचायत भेटाटोला अंतर्गत ग्राम अहिल्यापुर स्थित फुटबॉल मैदान में झारखंड नवयुवक संघ, अहिल्यापुर द्वारा पाता मेला (चड़क पूजा मेला) के अवसर पर तीन दिवसीय गेंदरेच बॉल खेल प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला आयोजित किया गया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में झामुमो केंद्रीय समिति सदस्य उपासना मरांडी उपस्थित रहीं। आयोजकों ने उनका स्वागत आदिवासी पारंपरिक रीति-रिवाज के साथ किया।

उद्घाटन के दौरान उपासना मरांडी ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर बॉल को आसमान में उछालकर फाइनल मैच की शुरुआत की।

फाइनल मुकाबला एफ.सी. चांदो इपिल गोविंदपुर और एफ.सी. चापाखिया महेशपुर के बीच खेला गया, जिसमें एफ.सी. चांदो इपिल गोविंदपुर की टीम ने एक गोल की बढ़त के साथ जीत हासिल कर खिताब अपने नाम किया। विजेता टीम को 60 हजार रुपये तथा उपविजेता टीम को 50 हजार रुपये का पुरस्कार मुख्य अतिथि द्वारा प्रदान किया गया।

यह भी पढ़ें: पलामू में आंधी-पानी का कहर, पेड़ गिरने से दो की मौत; रेलवे परिचालन भी प्रभावित

इस अवसर पर उपासना मरांडी ने खिलाड़ियों और उपस्थित दर्शकों को संबोधित करते हुए कहा कि खेल शारीरिक और मानसिक विकास का महत्वपूर्ण माध्यम है। उन्होंने युवाओं को अपनी प्रतिभा का बेहतर प्रदर्शन कर झारखंड का नाम रोशन करने के लिए प्रेरित किया।

यह भी पढ़ें: जमुआ: एक्साइज इंस्पेक्टर सुबोध कुशवाहा की ‘प्रयास पहल’ संस्था से संवर रहा हजारों बच्चों का भविष्य, बरगद के पेड़ से शुरू हुआ सफर

उन्होंने कहा कि राज्य के लोकप्रिय मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन द्वारा खेल के क्षेत्र में विभिन्न योजनाएं चलाई जा रही हैं, जिनका लाभ युवाओं को उठाना चाहिए।

उन्होंने पाता मेला (चड़क पूजा मेला) की महत्ता पर प्रकाश डालते हुए कहा कि यह आदिवासी समाज की प्राचीन परंपरा है, जो पूर्वजों के समय से विभिन्न गांवों में आयोजित होती आ रही है। ऐसे आयोजनों से समाज में भाईचारा, एकता और सांस्कृतिक समृद्धि को बढ़ावा मिलता है तथा पारंपरिक मूल्यों को मजबूती मिलती है।

इस अवसर पर मुन्ना प्यारेलाल मुर्मू, सेल्सुस किस्कू, गेब्रियल सोरेन, बाबु हेंब्रम, मार्सल हेंब्रम, शीतल मुर्मू, कॉर्नेल किस्कू, देवीलाल हांसदा, बाबुधन किस्कू सहित अन्य झामुमो कार्यकर्ता, क्लब के अध्यक्ष-सचिव एवं हजारों की संख्या में दर्शक मौजूद थे।

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Mohit Sinha
Mohit Sinha Picture

Mohit Sinha is a writer associated with Samridh Jharkhand. He regularly covers sports, crime, and social issues, with a focus on player statements, local incidents, and public interest stories. His writing reflects clarity, accuracy, and responsible journalism.

Latest News

कॉकरोच जनता पार्टी की सोशल मीडिया पर धूम, क्या 2029 चुनाव भी लड़ेगी? जानिए पूरा मामला कॉकरोच जनता पार्टी की सोशल मीडिया पर धूम, क्या 2029 चुनाव भी लड़ेगी? जानिए पूरा मामला
आज का राशिफल: मेष से मीन तक जानिए कैसा रहेगा आपका दिन
Deoghar News: राजकीय कृत +2 विद्यालय मोहनपुर हाट में सम्मान समारोह आयोजित 
नई दिल्ली में झारखंड के विकास पर महामंथन, केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू से मिले सूबे के मंत्री हाफिजूल हसन
Sahebganj News: भाजपा का प्रखंड कार्यालय पर धरना-प्रदर्शन, राज्यपाल के नाम सौंपा ज्ञापन, किसानों के लिए 12 सूत्री मांग
प्रमंडलीय आयुक्त मनोज कुमार की अध्यक्षता में महाबैठक, 24 मई को होने वाली UPSC प्रारंभिक परीक्षा की तैयारियां पूरी
Dumka News: तेज रफ्तार का कहर: पेड़ से टकराई बाइक, जीजा-साला की दर्दनाक मौत
Palamu News: डीसी ने 8 गुड सेमेरिटीन को सौंपा चेक, विभिन्न सड़क हादसों में बचायी थी राहगीरों की जान 
Palamu News: समाहरणालय में जन समाधान दिवस, उपायुक्त दिलीप सिंह शेखावत ने सुनीं शिकायतें, दिए कड़े निर्देश
Dhanbad News: ग्रामीण बच्चों को मिलेगी ‘खान सर क्लासेस’ की मुफ्त ऑनलाइन शिक्षा: सिंदरी विधायक
Dhanbad News: ऑनलाइन दवा बिक्री के विरोध में धनबाद के 1500 दवा प्रतिष्ठान बंद, केमिस्ट्स ने किया प्रदर्शन
Dhanbad News: क्लस्टर सिस्टम के विरोध में अभाविप का धरना-प्रदर्शन, मुख्यमंत्री का फूंका पुतला