Pakur News: समाहरणालय सभागार में राजस्व एवं भू-अर्जन विभाग की समीक्षात्मक बैठक आयोजित
भूमि विवादों के निपटारे में लापरवाही बरतने पर अधिकारियों को चेतावनी
पाकुड़ समाहरणालय में आयोजित समीक्षा बैठक में राजस्व एवं भू-अर्जन के लंबित मामलों के त्वरित निष्पादन का निर्देश दिया गया। प्रशासन ने गोचर भूमि से अतिक्रमण हटाने और NH-333A परियोजना के प्रभावित रैयतों को समयबद्ध तरीके से मुआवजा भुगतान सुनिश्चित करने पर जोर दिया है।
पाकुड़: समाहरणालय सभागार में राजस्व एवं भू-अर्जन विभाग की समीक्षात्मक बैठक आयोजित की गई, जिसमें जिले के विभिन्न अंचलों में लंबित राजस्व मामलों एवं भू-अर्जन कार्यों की विस्तार से समीक्षा की गई। बैठक में अधिकारियों को लंबित म्यूटेशन मामलों का शीघ्र निष्पादन सुनिश्चित करने तथा आम लोगों को समय पर सेवा उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया।
बैठक के दौरान गोचर भूमि पर हुए अतिक्रमण को गंभीरता से लेते हुए संबंधित अंचल अधिकारियों को अभियान चलाकर अतिक्रमण हटाने और सरकारी भूमि की सुरक्षा सुनिश्चित करने को कहा गया। साथ ही भूमि विवाद से जुड़े मामलों में पारदर्शिता और त्वरित कार्रवाई पर भी जोर दिया गया।

Anjali Sinha covers Jharkhand local news, breaking stories, and trending updates at Samridh Jharkhand. She focuses on ground reports, regional developments, and timely news coverage to keep readers informed with accurate and engaging stories. Passionate about journalism, she brings attention to stories that matter to the community.
Related Posts

Latest News

