Palamu News: डीसी ने 8 गुड सेमेरिटीन को सौंपा चेक, विभिन्न सड़क हादसों में बचायी थी राहगीरों की जान 

सड़क दुर्घटना में घायल लोगों की मदद

Palamu News: डीसी ने 8 गुड सेमेरिटीन को सौंपा चेक, विभिन्न सड़क हादसों में बचायी थी राहगीरों की जान 
(फ़ोटो)

पलामू के जिला दंडाधिकारी सह उपायुक्त दिलीप प्रताप सिंह शेखावत ने अपने कार्यालय कक्ष में विभिन्न सड़क दुर्घटनाओं में घायलों की समय पर मदद कर जान बचाने वाले 8 'गुड सेमेरिटन' (नेक व्यक्तियों) को दो-दो हजार रुपये का चेक सौंपकर सम्मानित किया। डीटीओ जितेंद्र यादव की उपस्थिति में आयोजित इस कार्यक्रम में उपायुक्त ने अशोक कुमार यादव और गुलाम मुस्तफा सहित सभी सम्मानित लोगों की संवेदनशीलता की सराहना की। उन्होंने आम जनता से अपील की कि वे पुलिस केस के डर से पीछे न हटें और 'गोल्डन ऑवर' में घायलों को अस्पताल पहुंचाकर जिम्मेदार नागरिक का कर्तव्य निभाएं।

मेदिनीनगर: जिला दंडाधिकारी सह उपायुक्त दिलीप प्रताप सिंह शेखावत ने बुधवार को अपने कार्यालय कक्ष में विभिन्न सड़क दुर्घटनाओं में घायल व्यक्तियों को समय पर अस्पताल पहुंचाकर उनकी जान बचाने वाले कुल 8 गुड सेमेरिटीन (नेक व्यक्तियों) को दो-दो हजार रुपये का चेक सौंपकर सम्मानित किया। मौके पर डीटीओ जितेंद्र यादव उपस्थित रहे।इस अवसर पर उपायुक्त ने कहा कि सड़क हादसे में घायल व्यक्ति की मदद करना सबसे बड़ा मानवता का कार्य है। ऐसे लोगों को सम्मानित करना प्रशासन के लिए गर्व की बात है। उन्होंने सभी सम्मानित व्यक्तियों की सराहना करते हुए कहा कि उनकी तत्परता और संवेदनशीलता के कारण कई लोगों की जान बच सकी।

आज चेक प्राप्त करने वालों में गुलाम मुस्तफा, बसंत कुमार, अशोक कुमार यादव, संजीव कुमार चंद्रवंशी, जफर इमाम, विजय पांडे, पवन कुमार एवं आलोक पटेल शामिल रहे।छतरपुर के कचनपुर निवासी अशोक कुमार यादव ने 13 अप्रैल को मदनपुर में घायल हुए व्यक्ति को छतरपुर अनुमंडलीय अस्पताल पहुंचाया था। वहीं मुरूमदाग निवासी गुलाम मुस्तफा ने 15 अप्रैल को सिलदाग में हुई सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्ति को छतरपुर अनुमंडलीय अस्पताल पहुंचाकर मानवता की मिसाल पेश की।

उपायुक्त ने जिलेवासियों से अपील करते हुए कहा कि सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्ति को “पुलिस केस” समझकर नजरअंदाज न करें। गोल्डन ऑवर में अस्पताल पहुंचाने से किसी की जान बचायी जा सकती है। सरकार द्वारा गुड सेमेरिटीन योजना के तहत मदद करने वाले लोगों को सम्मानित एवं प्रोत्साहित भी किया जाता है। उन्होंने कहा कि आमजन आगे आएं, मानवता का परिचय दें और सड़क दुर्घटना में घायल लोगों की मदद कर एक जिम्मेदार नागरिक होने का कर्तव्य निभाएं।

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Anjali Sinha
Anjali Sinha Picture

Anjali Sinha covers Jharkhand local news, breaking stories, and trending updates at Samridh Jharkhand. She focuses on ground reports, regional developments, and timely news coverage to keep readers informed with accurate and engaging stories. Passionate about journalism, she brings attention to stories that matter to the community.

Latest News

Sahebganj News: भाजपा का प्रखंड कार्यालय पर धरना-प्रदर्शन, राज्यपाल के नाम सौंपा ज्ञापन, किसानों के लिए 12 सूत्री मांग Sahebganj News: भाजपा का प्रखंड कार्यालय पर धरना-प्रदर्शन, राज्यपाल के नाम सौंपा ज्ञापन, किसानों के लिए 12 सूत्री मांग
प्रमंडलीय आयुक्त मनोज कुमार की अध्यक्षता में महाबैठक, 24 मई को होने वाली UPSC प्रारंभिक परीक्षा की तैयारियां पूरी
Dumka News: तेज रफ्तार का कहर: पेड़ से टकराई बाइक, जीजा-साला की दर्दनाक मौत
Palamu News: डीसी ने 8 गुड सेमेरिटीन को सौंपा चेक, विभिन्न सड़क हादसों में बचायी थी राहगीरों की जान 
Palamu News: समाहरणालय में जन समाधान दिवस, उपायुक्त दिलीप सिंह शेखावत ने सुनीं शिकायतें, दिए कड़े निर्देश
Dhanbad News: ग्रामीण बच्चों को मिलेगी ‘खान सर क्लासेस’ की मुफ्त ऑनलाइन शिक्षा: सिंदरी विधायक
Dhanbad News: ऑनलाइन दवा बिक्री के विरोध में धनबाद के 1500 दवा प्रतिष्ठान बंद, केमिस्ट्स ने किया प्रदर्शन
Dhanbad News: क्लस्टर सिस्टम के विरोध में अभाविप का धरना-प्रदर्शन, मुख्यमंत्री का फूंका पुतला
Dhanbad News: पुनर्वास को मिली नई रफ्तार, जेआरडीए बोर्ड बैठक में कई बड़े फैसलों पर लगी मुहर
Dumka News: प्रखंड कार्यालय में जलसहियाओं की महा बैठक, बीडीओ कमलेंद्र सिन्हा ने बांटे जल गुणवत्ता जांच किट
Dumka News: बीडीओ की बड़ी पहल, सुखजोड़ा में 2011 से बंद पड़े नवनिर्मित पंचायत भवन का हुआ विधिवत उद्घाटन
Dumka News: प्रखंड कार्यालय में मासिक स्टीयरिंग कमेटी की बैठक, बीडीओ राजेश सिन्हा ने दिए कई कड़े निर्देश