Emergency Medical Response Citizens
समाचार  झारखण्ड  पलामू  राज्य  जिला प्रशासन 

Palamu News: डीसी ने 8 गुड सेमेरिटीन को सौंपा चेक, विभिन्न सड़क हादसों में बचायी थी राहगीरों की जान 

Palamu News: डीसी ने 8 गुड सेमेरिटीन को सौंपा चेक, विभिन्न सड़क हादसों में बचायी थी राहगीरों की जान  पलामू के जिला दंडाधिकारी सह उपायुक्त दिलीप प्रताप सिंह शेखावत ने अपने कार्यालय कक्ष में विभिन्न सड़क दुर्घटनाओं में घायलों की समय पर मदद कर जान बचाने वाले 8 'गुड सेमेरिटन' (नेक व्यक्तियों) को दो-दो हजार रुपये का चेक सौंपकर सम्मानित किया। डीटीओ जितेंद्र यादव की उपस्थिति में आयोजित इस कार्यक्रम में उपायुक्त ने अशोक कुमार यादव और गुलाम मुस्तफा सहित सभी सम्मानित लोगों की संवेदनशीलता की सराहना की। उन्होंने आम जनता से अपील की कि वे पुलिस केस के डर से पीछे न हटें और 'गोल्डन ऑवर' में घायलों को अस्पताल पहुंचाकर जिम्मेदार नागरिक का कर्तव्य निभाएं।
Read More...

Advertisement