Koderma News: ग्रिजली किड्स का भव्य दीक्षांत समारोह, नन्हे बच्चों की प्रस्तुति ने जीता दिल

मुख्य अतिथियों ने दीप प्रज्वलित कर किया शुभारंभ

Koderma News: ग्रिजली किड्स का भव्य दीक्षांत समारोह, नन्हे बच्चों की प्रस्तुति ने जीता दिल
ग्रिजली किड्स का भव्य दीक्षांत समारोह आयोजित

कोडरमा के गुमो सतपुलिया स्थित ग्रिजली पब्लिक स्कूल के जूनियर विंग ग्रिजली किड्स में नन्हे विद्यार्थियों के लिए भव्य दीक्षांत समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में बच्चों ने आकर्षक नृत्य और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से सभी का मन मोह लिया।

कोडरमा: गुमो सतपुलिया स्थित ग्रिजली पब्लिक स्कूल के जूनियर विंग ग्रिजली किड्स में नन्हे-मुन्ने बच्चों के लिए दीक्षांत समारोह का भव्य आयोजन किया गया। समारोह में बच्चों एवं अभिभावकों का उत्साह देखते ही बन रहा था।

कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि झुमरी तिलैया, नगरपरिषद, अध्यक्ष  रमेश हर्षधर, विद्यालय के निदेशकद्वय अविनाश सेठ, मनीष कपसिमे, निदेशिका सुनीता सेठ, शुभा कपसिमे, तनिष्क सेठ (सी.ओ.ओ., ग्रिजली पब्लिक स्कूल एवं ग्रिजली विद्यालय), प्रो0 मोहित तिवारी (प्राचार्य, ग्रिजली बी.एड. कॉलेज), अंजना कुमारी (प्राचार्या, ग्रिजली विद्यालय) ग्रिजली पब्लिक स्कूल की प्राचार्या नीरजा तथा उपप्रधानाचार्या वंदना नारायण के द्वारा दीप प्रज्वलन एवं गणेश वंदना के साथ किया गया।

प्रधानाचार्या नीरजा ने अपने स्वागत भाषण में कहा कि नन्हे विद्यार्थियों का यह दीक्षांत समारोह उनके जीवन की एक नई और प्रेरणादायक शुरुआत है। उन्होंने बच्चों की उपलब्धियों की सराहना करते हुए कहा कि शिक्षा केवल ज्ञान प्राप्त करने का माध्यम नहीं, बल्कि अच्छे संस्कार, आत्मविश्वास और अनुशासन का आधार भी है। उन्होंने अभिभावकों एवं शिक्षकों के सहयोग की प्रशंसा करते हुए बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की तथा उन्हें आगे भी निरंतर मेहनत और लगन के साथ सफलता की ओर बढ़ने के लिए प्रेरित किया।

कार्यक्रम की शुरुआत कक्षा यूकेजी के विद्यार्थियों आर्या अग्रवाल, आश्वी सोनी, प्रियांशी कुमारी, रिदा फातिमा, चार्वी जैन, चिराग जैन, आध्या सिंह, रोनित कुमार, अविका कुमारी एवं पृषा सिंह द्वारा प्रस्तुत स्वागत नृत्य से हुई। बच्चों की संुदर अभिव्यक्ति, तालमेल ने सभी अतिथियों का मन मोह लिया। 
इसके पश्चात दीक्षांत समारोह में छात्रों की ग्रिजली किड्स के साथ उनकी शैक्षणिक यात्रा की पूर्णता तथा ग्रिजली पब्लिक स्कूल में उनकी नई शैक्षणिक शुरुआत का उत्सव मनाया गया। जब नन्हे-मुन्ने बच्चों को दीक्षांत पोशाक पहनाकर प्रमाण-पत्र प्रदान किए गए तो पूरा सभागार तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा।
विद्यालय की छात्रा रियाना सिलोह ने विद्यालय से जुड़ी अपनी यादों को साझा किया। इसके बाद कक्षा एक एवं दो के बच्चों अविका अभय, दिशा अग्रवाल, युवान कुमार, अथर्व सक्सेना, अखंड ज्योत सिंह, रक्षिता कुमारी एवं वर्णिका यादव ने “सपने रे हो जाना सच” गीत पर आकर्षक नृत्य प्रस्तुति दी।
वहीं कक्षा एक के विद्यार्थियों अनिष्का, अभिजीत कुमार, अवनि कुमारी, कुमार लक्ष्य, अद्विक यादव, अंश कुमार एवं पीयूष कुमार ने “थैंक यू” थीम पर मनमोहक प्रस्तुति देकर उपस्थित लोगों को भावुक कर दिया।

यह भी पढ़ें: Koderma News: योगासन खेल प्रतियोगिता में बी.आर. इंटरनेशनल स्कूल का शानदार प्रदर्शन

मुख्य अतिथि रमेष हर्षधर ने अपने संबोधन में विद्यालय की उत्कृष्ट शैक्षणिक व्यवस्था, अनुशासन एवं संस्कारपूर्ण वातावरण की सराहना करते हुए कहा कि यह विद्यालय बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए निरंतर सराहनीय कार्य कर रहा है। उन्होंने विद्यार्थियों की प्रतिभा, शिक्षकों के समर्पण तथा विद्यालय परिवार के प्रयासों की भूरी-भूरी प्रशंसा की।

यह भी पढ़ें: कोडरमा में घरेलू विवाद के बाद विवाहिता ने लगाई फांसी, दो माह का मासूम हुआ बेसहारा

विद्यालय के निदेशक अविनाश सेठ एवं मनीष कपसिमे ने कहा कि यह दिन बच्चों की पूरे वर्ष की मेहनत, उपलब्धियों एवं सपनों का उत्सव है। उन्होंने कहा कि हमारा विद्यालय केवल शिक्षा तक सीमित नहीं, बल्कि एक संस्कारशाला है जहाँ बच्चों के सर्वांगीण विकास पर विशेष ध्यान दिया जाता है।

कार्यक्रम में उपस्थित अभिभावक सौरभ कुमार (अभिभावक, विहान भार्गवे) ने विद्यालय के साथ अपने अनुभव साझा करते हुए कहा कि यह विद्यालय बच्चों को केवल शिक्षा ही नहीं, बल्कि अनुशासन, नैतिकता एवं आत्मविश्वास भी प्रदान करता है। शिक्षकों का सहयोग, मार्गदर्शन और स्नेह बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की मजबूत नींव तैयार कर रहा है। हमें गर्व है कि हमारे बच्चे ऐसे उत्कृष्ट विद्यालय का हिस्सा हैं। कार्यक्रम के अंत में आयोजित लकी ड्रॉ की विजेता किरन देवी रहीं।

समारोह का मंच संचालन स्कूल की छात्रा गुन सिंह एवं काव्या ने संयुक्त रूप से किया, जबकि धन्यवाद ज्ञापन उप-प्रधानाचार्या वंदना नारायण ने प्रस्तुत किया।

कार्यक्रम को सफल बनाने में प्रतीक जैन, सकिंदर कुमार, अनीता कुमारी, पूजा झा, श्वेता अग्रवाल, दलजीत कौर, संगीता कुमारी, नेहा दास, अपर्णा, अविनाश, सागर, श्वेता पांडे, मोहम्मद फैजान, शालिनी सिंह, रानी कुमारी, मायावती, संगीता सिंह, श्रुति, दिव्याली, गुरशीन कौर, वर्षा, पूनम, सुनीता, साक्षी गुप्ता, साक्षी, रिद्धिमा, शैलजा, तनु प्रिया, ईशा, प्रिया थापा, सीमा, ब्युटी, खुशबू, डांस प्रशिक्षक सूरज प्रताप, सिम्मी, तथा प्रशासनिक सदस्यों अनिल कुमार यादव, मीशु, शिवानी, प्रतिमा, सरस्वती, रजनीश, विकास, रोहित पटेल, मनीमाला, अर्चना सिन्हा एवं निखत का सराहनीय योगदान रहा।

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Mohit Sinha
Kumar Ramesham Picture

Kumar Ramesham is associated with Samridh Jharkhand and actively covers local news, public issues, social developments, and important updates from Jharkhand and nearby regions. He focuses on delivering timely, factual, and community-centered reporting with an emphasis on accuracy and reliability.

Latest News

गंगा दशहरा पर साहिबगंज में होगी भव्य महाआरती, 26 मई को दीयों से जगमगाएगा गंगा घाट गंगा दशहरा पर साहिबगंज में होगी भव्य महाआरती, 26 मई को दीयों से जगमगाएगा गंगा घाट
गोमिया पहुंचे मंत्री योगेंद्र प्रसाद, पूर्व मंत्री माधव लाल सिंह को किया नमन
रांची के जाने-माने व्यवसायी के बेटे की संदिग्ध मौत, जांच में जुटी पुलिस
Pakur News: महेशपुर में दिल दहला देने वाली वारदात, पत्नी-बेटी को मारकर जमीन में गाड़ा
कोडरमा में घरेलू विवाद के बाद विवाहिता ने लगाई फांसी, दो माह का मासूम हुआ बेसहारा
कोडरमा में बिजली विभाग का लाइनमैन 5 हजार रिश्वत लेते गिरफ्तार
Ramgarh News: जहरीले सांप के काटने से दुधारू गाय की मौत, किसान पर टूटा दुखों का पहाड़
गिरिडीह में छात्रा पायल कुमारी की संदिग्ध मौत से सनसनी, भाजपा ने उठाए सवाल
Pakur News: BGR कोल कंपनी से भाकपा माओवादी और टीपीसी के नाम पर 50 लाख रंगदारी मांगने वाले दो आरोपी गिरफ्तार
Hazaribagh News: बरही को मिले नए SDPO, राधा प्रेम किशोर ने संभाला पदभार
पीएम मोदी के आह्वान पर PR 24x7 का बड़ा फैसला, 1 जून से सभी कर्मचारी करेंगे वर्क फ्रॉम होम
Bokaro News: नावाडीह में सद्भावना दिवस के रूप में मनाई गई राजीव गांधी की शहादत दिवस