कोडरमा में नाबालिग छात्रा ने की खुदकुशी, कमरे में फंदे से लटका मिला शव
कोडरमा के तिलैया थाना क्षेत्र में 15 वर्षीय नाबालिग रिया कुमारी ने संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद पुलिस जांच में जुटी है, जबकि परिवार ने बताया कि वह पिछले कई दिनों से उदास रहती थी।
कोडरमा: जिले के तिलैया थाना अंतर्गत इंदरवा बस्ती के आजाद मोहल्ला में बीती रात एक नाबालिक युवती ने फंदे से लटकर की खुदकुशी कर ली। मृतका की पहचान 15 वर्षीया रिया कुमारी (पिता रौशन चंद्रवंशी) के रूप में की गई है। जानकारी के अनुसार रिया की मां और भाई शुक्रवार की शाम सामान की खरीदारी करने के लिए बाजार गए हुए थे। इस दौरान रिया घर पर अकेली थी। बाजार करने के पश्चात जब रिया की मां और उसके भाई वापस अपने घर पहुंचे तो रिया उन्हें कहीं दिखाई नहीं दी। इसके बाद वे घर के दूसरे तल्ले पर रिया के कमरे में पहुंचे।
जहां देखा कि रिया फांसी के फंदे पर झूल रही थी। उसकी मां ने इसकी सूचना रिया के पिता को दी। घटना की सूचना मिलते ही रिया के पिता घर पहुंचे और रिया को फंदे से नीचे उतारा। वहीं इस घटना की सूचना देर रात तिलैया पुलिस को दी गई। घटना की सूचना पाकर तिलैया थाना के एएसआई अनुरंजन कुमार अपने दल बल के साथ रिया के घर पहुंचे और शव को अपने कब्जे में लेते हुए मामले की जांच में जुट गए।
पुलिस की ओर से पूछताछ किए जाने पर रिया के परिजनों ने बताया कि वह बीते 10-15 दिनों से काफी उदास रहती थी। उसके उदासी का कारण पूछे जाने पर वह परिवार के किसी भी सदस्य को कुछ भी नहीं बता रही थी।
रिया ने खुदकुशी क्यों की, इसकी जानकारी अभी तक ना तो परिजनों को मिल पाई है और ना ही पुलिस को। पुलिस फिलहाल शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दी है। बताते चलें कि रिया कक्षा 9 की छात्रा थी। उसके पिता झुमरीतिलैया शहर में ही फुटपाथ पर कपड़े बेचने का काम किया करते हैं।
Samridh Media Desk is the official editorial and news publishing team of Samridh Jharkhand. The desk covers breaking news, politics, national and international affairs, Jharkhand and Bihar updates, crime, business, and trending stories with a focus on accuracy, credibility, and timely reporting. Dedicated to quality journalism, Samridh Media Desk delivers reliable and impactful news coverage that keeps readers informed.
