Koderma News: डिजिटल जनगणना का शंखनाद: बीएलओ को मिला 'स्व-गणना' पोर्टल का प्रशिक्षण

घर बैठे मोबाइल या लैपटॉप से पूरी करें जनगणना की प्रक्रिया

Koderma News: डिजिटल जनगणना का शंखनाद: बीएलओ को मिला 'स्व-गणना' पोर्टल का प्रशिक्षण
(फ़ोटो)

कोडरमा प्रखण्ड सभागार में बीडीओ मनोज कुमार रवि के नेतृत्व में बीएलओ के लिए जनगणना 2027 के तहत 'स्व-गणना' कार्यशाला आयोजित की गई। इसमें नागरिकों को 1 से 15 मई के बीच स्वयं पोर्टल पर परिवार का विवरण दर्ज करने की विधि और डिजिटल मैपिंग के महत्व के बारे में प्रशिक्षित किया गया।

कोडरमा: प्रखंड सभागार में प्रखण्ड विकास पदाधिकारी कोडरमा सह प्रखंड जनगणना पदाधिकारी मनोज कुमार रवि के मार्गदर्शन एवं निर्देशन में प्रखंड के सभी BLO का जनगणना 2027 के तहत् स्व गणना के सम्बन्ध में कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला को संबोधित करते हुए प्रखंड विकास पदाधिकारी ने सभी बीएलओ  को स्व गणना के महत्व को बताते हुए अपने घर का स्व गणना करने हेतु प्रेरित किया। कार्यशाला में ट्रेनर सुदीप सहाय एवं मनोज चौरसिया उपस्थित थे।

ट्रेनरों ने सभी को स्व गणना करने की विधि को विस्तार पूर्वक से बताया। ट्रेनर सुदीप सहाय ने बताया कि पहली बार स्व गणना करने हेतु सरकार द्वारा सुविधा प्रदान की  गई है। इस सुविधा के तहत् जनगणना पोर्टल पर सभी नागरिक अपने घर की  गणना कर पोर्टल पर अपलोड कर सकते हैं। 

प्रशिक्षण के क्रम में ट्रेनर सुदीप सहाय ने बताया कि स्व - गणना एक सुविधा जनक विकल्प है । जो किसी भी परिवार को वेब पोर्टल पर अपने घर/ परिवार कि जानकारी स्वयं भरने कि सुविधा प्रदान करता है। इसे लैपटॉप एवं मोबाइल दोनों से किया जा सकता है। इसकी शुरुआत 1 मई से हो चुकी है तथा 15 मई तक चलेगी। आंकड़ों के  यथार्थ प्रविष्टि सुनिश्चित करने के लिए परिवारों को अपना लोकेशन विवरण प्रदान करना अनिवार्य होगा। 

पोर्टल डिजीटल मानचित्र इंटरफ़ेस के माध्यम से परिवारों को अपने मकान के सटीक स्थान को चिन्हित करने में मार्गदर्शन प्रदान करता है। उक्त Id प्रगणक के साथ साझा की  जाएगी। ट्रेनर सुदीप सहाय एवं मनोज चौरसिया ने सभी बीएलओ को बताया कि स्व गणना के समय सभी लोग अपने घर के फर्श, दीवार, छत के संबंध में जानकारी भरेंगे। अपने परिवार का विवरण दर्ज करेंगे। इसके अलावा अन्य प्रश्न जैसे कि पेय जल, शौचालय, गैस कनेक्शन, रसोई घर कि उपलब्धता, कमरों की संख्या, ईंधन, टेलीफ़ोन का उपयोग, इंटरनेट का उपयोग।  

यह भी पढ़ें: Koderma News: अधिवक्ता सूरज सिन्हा की माताजी की पुण्यतिथि पर निराश्रितों के बीच बंटी खाद्य सामग्री

साइकिल, कार, जीप, वैन, रेडियो टीवी कि उपलब्धता के सम्बन्ध में जानकारी दर्ज करेंगे। प्रगणकों द्वारा 16 मई से डोर टू डोर जनगणना की शुरुआत की जाएगी। ट्रेनिंग के क्रम में सभी को पोर्टल पर लॉगिंग करने कि जानकारी दी गई। एवं सभी प्रश्नों को भरने के तरीके से अवगत कराया गया। सभी बीएलओ  से अपील कि गई की  वे अपने घर की  स्व गणना जरूर करें तथा अपने क्षेत्र में सभी नागरिकों को स्व गणना करने हेतु प्रेरित भी करे।

यह भी पढ़ें: Koderma News: विधायक के चालक राजकुमार यादव हत्याकांड में दो महिला आरोपी गिरफ्तार

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Anjali Sinha
Kumar Ramesham Picture

Kumar Ramesham is associated with Samridh Jharkhand and actively covers local news, public issues, social developments, and important updates from Jharkhand and nearby regions. He focuses on delivering timely, factual, and community-centered reporting with an emphasis on accuracy and reliability.

Latest News

फीफा विश्व कप 2026 में जर्मनी का धमाका, कुरासाओ को 7-1 से रौंदा फीफा विश्व कप 2026 में जर्मनी का धमाका, कुरासाओ को 7-1 से रौंदा
अमेरिका में बड़ा विमान हादसा, 12 यात्रियों की मौत से मचा हड़कंप
16 जून का इतिहास: जब वेलनटीना तेरेश्कोवा बनीं अंतरिक्ष में जाने वाली दुनिया की पहली महिला
पाकिस्तान पर भारत का करारा प्रहार! स्मृति की तूफानी फिफ्टी, दीप्ति के पंजे में फंसी पूरी टीम
Palamu News: विनीत हत्याकांड के आरोपी दिलीप तिवारी का शहर में पैदल मार्च
किडनैपिंग नहीं, समंदर देखने का था प्लान! पुरी से मिला अर्जुन, करण-शिवा की तलाश जारी
Pakur News: बंद पत्थर खदान बना मौत का कुंड, 19 वर्षीय युवक की डूबने से मौत
Dhanbad News: अपर समाहर्ता विनोद कुमार की अध्यक्षता में राजस्व कार्यों की समीक्षा बैठक आयोजित
Dhanbad News: उपायुक्त आदित्य रंजन की अध्यक्षता में बैठक; तीन नए शैक्षणिक संस्थानों को मिली मंजूरी
Dhanbad News: 12 घंटे में सुलझा हलीम शेख हत्याकांड, संपत्ति विवाद में बेटे ने रची थी साजिश
Dumka News: विश्व रक्तदाता दिवस पर भव्य शिविर, 14 प्रबुद्ध नागरिकों ने किया स्वैच्छिक रक्तदान
Dumka News: नोनीहाट स्टेशन पर बड़ा हादसा, चलती ट्रेन में चढ़ने के दौरान कटा व्यापारी का पैर