Koderma News: मारवाड़ी प्रीमियर लीग का भव्य आगाज: जिनी स्पोर्ट्स एकेडमी में चौके-छक्कों की बरसात शुरू
चौसठ पुरुष और सोलह महिला खिलाड़ी शामिल
कोडरमा के जिनी स्पोर्ट्स एकेडमी में मारवाड़ी युवा मंच द्वारा आयोजित मारवाड़ी प्रीमियर लीग का भव्य शुभारंभ हुआ। इस क्रिकेट टूर्नामेंट में पुरुषों की 8 टीमों के 64 खिलाड़ी और महिलाओं की 2 टीमों की 16 महिला खिलाड़ी हिस्सा ले रही हैं। उद्घाटन के पहले दिन खेले गए लीग मैचों में अहिंसा वारियर्स, महेश्वरी स्ट्राइकर्स, केकेसीएस और कामधेनु नेक्स्ट ने अपने-अपने मुकाबले जीतकर शानदार शुरुआत की।
कोडरमा: मारवाड़ी युवा मंच के द्वारा संचालित मारवाड़ी प्रीमियर लीग का आगाज जिनी स्पोर्ट्स एकेडमी में हुआ जहां पुरुषों के 8 टीम में 64 खिलाड़ी और महिलाओं के 2 टीम में 16 महिलाएं अपना दमखम दिखाएंगे। इस कार्यक्रम का आगाज विधिवत पूजा अर्चना के साथ किया गया।
अध्यक्ष मोहित संघई, सचिव अतुल खेतान और कोषाध्यक्ष महावीर खेतान के द्वारा सभी 10 टीमों के ऑनर को पुष्पगुच्छ देकर सम्मानित किया गया। मौके पर मंच संचालन कर रहे प्रयोजन निदेशक राज पच्चीसिया, प्रतीक संघई मिहिर खेतान, आकाश जैन, सिद्धार्थ झंझरी, गौरव चौधरी ने सभी खिलाड़ियों से इसे खेल भावना दिखाने का सुनहरा अवसर बताया। राष्ट्रगान के साथ पहले मैच का सिक्का उछाला गया।

Kumar Ramesham is associated with Samridh Jharkhand and actively covers local news, public issues, social developments, and important updates from Jharkhand and nearby regions. He focuses on delivering timely, factual, and community-centered reporting with an emphasis on accuracy and reliability.
