Hazaribagh News: खेल से बदलेगी गांव के युवाओं की तस्वीर: विक्की कुमार धान
बेस पंचायत में युवाओं के बीच खेल सामग्री का वितरण
हजारीबाग के बेस पंचायत स्थित बेस गांव में विक्की कुमार धान द्वारा युवाओं के बीच वॉलीबॉल और नेट का वितरण किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं को खेल के प्रति प्रोत्साहित करना और उन्हें नशा एवं नकारात्मक गतिविधियों से दूर रखना था। इस दौरान खेल, शिक्षा और सामाजिक विकास पर चर्चा की गई।
हजारीबाग: पूर्व सदर विधानसभा प्रत्याशी मुन्ना सिंह के निजी मीडिया प्रतिनिधि सह बेस पंचायत के पूर्व मुखिया प्रत्याशी विक्की कुमार धान ने शनिवार को बेस पंचायत के बेस गांव में युवाओं को खेल के प्रति प्रोत्साहित करने और उनकी प्रतिभा को आगे बढ़ाने के उद्देश्य से वॉलीबॉल एवं नेट का वितरण किया।
इस अवसर पर गांव के युवाओं एवं ग्रामीणों के साथ आत्मीय मुलाकात कर खेल, शिक्षा, सामाजिक विकास तथा क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं पर विस्तारपूर्वक चर्चा की गई।

उन्होंने कहा कि यदि युवाओं को सही मार्गदर्शन और आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं, तो गांव की प्रतिभाएं भी राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बना सकती हैं। ग्रामीण क्षेत्रों में प्रतिभा की कोई कमी नहीं है, लेकिन संसाधनों के अभाव में कई प्रतिभाएं दबकर रह जाती हैं।
इस दौरान गांव के युवाओं में खेल के प्रति खासा उत्साह देखने को मिला। ग्रामीणों ने भी इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे प्रयास गांव के युवाओं को नई दिशा देने के साथ समाज में सकारात्मक वातावरण तैयार करने का कार्य करेंगे।
Mohit Sinha is a writer associated with Samridh Jharkhand. He regularly covers sports, crime, and social issues, with a focus on player statements, local incidents, and public interest stories. His writing reflects clarity, accuracy, and responsible journalism.
