Hazaribagh News: जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त ने ईवीएम वेयरहाउस का किया निरीक्षण
सीसीटीवी कैमरों की सतत कार्यशीलता पर दिया जोर
हजारीबाग के जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त हेमन्त सती ने 18 मई को कोलघट्टी स्थित ईवीएम वेयरहाउस का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था और सीसीटीवी बैकअप की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने शहरी स्वास्थ्य कल्याण केंद्र (आयुष्मान आरोग्य मंदिर) का भी औचक निरीक्षण किया, जहां रोस्टर ड्यूटी से अनुपस्थित डॉ. जसदीप कौर के खिलाफ कार्रवाई का निर्देश देते हुए ओपीडी और प्रसव कक्ष की व्यवस्थाओं को सुदृढ़ करने की हिदायत दी।
हजारीबाग: जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त हेमन्त सती ने आज 18 मई को कोलघट्टी स्थित ईवीएम वेयरहाउस का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था एवं रखरखाव की समीक्षा की। निरीक्षण के दौरान ईवीएम एवं वीवीपैट मशीनों की सुरक्षा, सीसीटीवी निगरानी तथा रिकॉर्ड संधारण की स्थिति का जायजा लिया गया।
उपायुक्त ने निर्देश दिया कि निर्वाचन आयोग के सभी मानकों का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित किए जाए तथा सुरक्षा व्यवस्था दुरुस्त रखने का निर्देश दिया। उपायुक्त ने इस दौरान सीसीटीवी कैमरों की सतत कार्यशीलता, रिकॉर्डिंग का नियमित बैकअप एवं दैनिक निरीक्षण रजिस्टर की जांच की। उन्होंने वेयरहाउस के अंदर किसी भी व्यक्ति का अनाधिकृत प्रवेश पर पूर्ण प्रतिबंध तथा सुरक्षा व्यवस्था की नियमित ऑडिट एवं समयबद्ध समीक्षा के निर्देश दिए। उपायुक्त ने ईवीएम वेयरहाउस जाने के क्रम में आयुष्मान आरोग्य मंदिर का निरीक्षण किया।उपायुक्त ने ईवीएम वेयरहाउस जाने के क्रम में शहरी स्वास्थ्य कल्याण केंद्र कोलघट्टी स्थित आयुष्मान आरोग्य मंदिर का औचक निरीक्षण किया।
Anjali Sinha covers Jharkhand local news, breaking stories, and trending updates at Samridh Jharkhand. She focuses on ground reports, regional developments, and timely news coverage to keep readers informed with accurate and engaging stories. Passionate about journalism, she brings attention to stories that matter to the community.
