Hazaribagh News: पुलिस की बड़ी कार्रवाई, राहुल दुबे गैंग के खिलाफ शिकंजा, हथियार के साथ एक अपराधी गिरफ्तार
जियाउल रहमान उर्फ मोजम्मिल गिरफ्तार, पिस्टल, कारतूस और 5 खोखे बरामद
हजारीबाग के लोहसिंघना थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम रोतरा में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए संगठित अपराध के खिलाफ बड़ी सफलता हासिल की है। बड़कागांव एसडीपीओ अमित आनंद के नेतृत्व में गठित एसआईटी (SIT) ने नगर निगम डंपिंग यार्ड के समीप छापेमारी कर राहुल दुबे गैंग के शातिर सदस्य जियाउल रहमान उर्फ मोजम्मिल को एक पिस्टल, मैगजीन, दो जिंदा कारतूस और पांच खोखे के साथ गिरफ्तार किया है। पूछताछ में आरोपी ने बानादाग रेलवे साइडिंग क्षेत्र में लेवी वसूली के लिए फायरिंग करने की साजिश का खुलासा किया है।
हजारीबाग: जिले में संगठित अपराध के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए लोहसिंघना थाना क्षेत्र में विशेष अभियान चलाकर पुलिस ने एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने हथियार, जिंदा कारतूस, खाली खोखे और मोबाइल भी बरामद किए हैं।
पुलिस सूत्रों के अनुसार, पुलिस अधीक्षक को 22 मई की शाम करीब छह बजे गुप्त सूचना मिली थी कि लोहसिंघना थाना क्षेत्र के ग्राम रोतरा में राहुल दुबे गैंग के सदस्य किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने के लिए एकत्रित हुए हैं और योजना बना रहे हैं। सूचना की गंभीरता को देखते हुए बड़कागांव अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी अमित आनंद के नेतृत्व में विशेष जांच टीम (SIT) का गठन किया गया।

Anjali Sinha covers Jharkhand local news, breaking stories, and trending updates at Samridh Jharkhand. She focuses on ground reports, regional developments, and timely news coverage to keep readers informed with accurate and engaging stories. Passionate about journalism, she brings attention to stories that matter to the community.
