Dhanbad News: सीआईएसएफ की बड़ी कार्रवाई, अवैध कोयला लदी बाइक जब्त; तस्कर फरार

कतरास एरिया-4 के प्रतिबंधित क्षेत्र में सीआईएसएफ की त्वरित कार्रवाई

Dhanbad News: सीआईएसएफ की बड़ी कार्रवाई, अवैध कोयला लदी बाइक जब्त; तस्कर फरार
कतरास एरिया-4 में अवैध कोयला लदी बाइक जब्त करती सीआईएसएफ टीम

कोयलांचल क्षेत्र में अवैध कोयला कारोबार के खिलाफ सीआईएसएफ ने एक बार फिर कार्रवाई करते हुए कतरास एरिया-4 से अवैध कोयला लदी एक मोटरसाइकिल जब्त की है। गुप्त सूचना के आधार पर सीआईएसएफ की क्विक रिस्पांस टीम ने छापेमारी की।

बाघमारा। कोयलांचल में अवैध कोयला कारोबारियों के खिलाफ सीआईएसएफ ने एक बार फिर कार्रवाई की है। कतरास एरिया-4 के अंतर्गत सीआईएसएफ की क्यूआरटी (क्विक रिस्पांस टीम) ने छापेमारी कर अवैध कोयला लदी एक मोटरसाइकिल जब्त की है। जब्त बाइक को आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए तेतुलमारी थाना पुलिस को सौंप दिया गया है।

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, सीआईएसएफ की क्विक रिस्पांस टीम को सूचना मिली थी कि कतरास एरिया-4 के प्रतिबंधित क्षेत्र से मोटरसाइकिल के जरिए अवैध कोयला बाहर ले जाया जा रहा है। सूचना मिलते ही टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए घेराबंदी की।

सीआईएसएफ टीम को देखते ही कोयला चोर और बाइक चालक मौके पर ही मोटरसाइकिल छोड़कर फरार हो गए। टीम ने अवैध कोयला लदी बाइक को अपने कब्जे में ले लिया।

जब्त मोटरसाइकिल को सीआईएसएफ द्वारा तेतुलमारी थाना के सुपुर्द कर दिया गया है। पुलिस अज्ञात तस्करों के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की जांच में जुट गई है।

यह भी पढ़ें: Pakur News: सड़क नहीं तो आंदोलन! पाकुड़िया में ग्रामीणों ने किया चक्काजाम, प्रशासन के खिलाफ फूटा गुस्सा

स्थानीय लोगों का कहना है कि सीआईएसएफ की इस कार्रवाई से कोयला चोरों में हड़कंप मच गया है। हालांकि, क्षेत्र में पूरी तरह से अवैध खनन और कोयला परिवहन पर रोक लगाने के लिए ऐसी कार्रवाई लगातार जारी रखने की जरूरत है।

यह भी पढ़ें: जब्त बाइक छोड़ने के बदले 10 हजार की मांग का आरोप, युवक ने सड़क पर शुरू किया धरना

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Mohit Sinha
Mohit Sinha Picture

Mohit Sinha is a writer associated with Samridh Jharkhand. He regularly covers sports, crime, and social issues, with a focus on player statements, local incidents, and public interest stories. His writing reflects clarity, accuracy, and responsible journalism.

Latest News

पत्रकार बनना आसान है, पत्रकारिता करना मुश्किल पत्रकार बनना आसान है, पत्रकारिता करना मुश्किल
हेमंत सोरेन को बड़ा झटका: बड़गाई जमीन घोटाला मामले में डिस्चार्ज याचिका खारिज
भारत ने रचा इतिहास, अफगानिस्तान को पारी और 300 रन से रौंदा; मानव सुथार बने जीत के नायक
राज्यसभा चुनाव: नामांकन के अंतिम दिन झारखंड की राजनीति गरमाई, तीन प्रमुख उम्मीदवारों ने दाखिल किया पर्चा
Dhanbad News: सीआईएसएफ की बड़ी कार्रवाई, अवैध कोयला लदी बाइक जब्त; तस्कर फरार
होटल ड्रीम स्टार में शराब को लेकर बवाल: दोनों पक्षों ने दर्ज कराई FIR, अब सीसीटीवी खोलेगा राज
साहिबगंज का वार्ड-26 अंधेरे में कैद: काली मंदिर से हर गली तक बत्ती गुल, वार्डवासियों में आक्रोश
बढ़ते कॉकरोच को कैसे खत्म करें? 
डेब्यू टेस्ट में छाए मानव सुथार, 46 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ रचा इतिहास
गिरिडीह में सनसनी: पिता ने तीन मासूम बेटियों की धारदार हथियार से की हत्या, आरोपी गिरफ्तार
विभूति एक्सप्रेस की चपेट में आने से युवक की मौत, रेलवे ट्रैक पर मिला क्षत-विक्षत शव
ईरान-इजरायल तनाव फिर बढ़ा: मिसाइल हमले के बाद इजरायल का पलटवार, मध्य पूर्व में बढ़ी चिंता