साहिबगंज में डीसी ने किया EVM-VVPAT वेयरहाउस का त्रैमासिक निरीक्षण
भारत निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के तहत हुआ निरीक्षण
साहिबगंज में जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त दीपक कुमार दुबे की अध्यक्षता में EVM एवं VVPAT वेयरहाउस का त्रैमासिक निरीक्षण किया गया। भारत निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुरूप आयोजित इस निरीक्षण में विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि भी उपस्थित रहे।
साहिबगंज: जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त दीपक कुमार दुबे की अध्यक्षता में समाहरणालय परिसर स्थित EVM एवं VVPAT वेयरहाउस का त्रैमासिक निरीक्षण किया गया। यह निरीक्षण भारत निर्वाचन आयोग के निर्धारित दिशा-निर्देशों के अनुरूप सभी मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की उपस्थिति में संपन्न हुआ।
राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की मौजूदगी में वेयरहाउस के डबल लॉक एवं सीलबंद तीनों विधानसभा कक्षों को नियमानुसार खोला गया। इसके बाद सुरक्षित रखी गई EVM एवं VVPAT मशीनों का भौतिक सत्यापन किया गया। मशीनों के सुरक्षित रख-रखाव की स्थिति का भी बारीकी से निरीक्षण हुआ।

निरीक्षण की प्रक्रिया पूरी होने के बाद राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की उपस्थिति में वेयरहाउस को पुन: डबल लॉक कर विधिवत सीलबंद कर दिया गया। राजनीतिक दलों की मौजूदगी में निरीक्षण से पारदर्शिता भी बनी रही।
Susmita Rani is a journalist and content writer associated with Samridh Jharkhand. She regularly writes and reports on grassroots news from Jharkhand, covering social issues, agriculture, administration, public concerns, and daily horoscopes. Her writing focuses on factual accuracy, clarity, and public interest.
