विजयपुर-मयुरझुटी रोड पर पुलिस की रेड, 52 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ चार गिरफ्तार

एसडीपीओ नितिन खंडेलवाल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में दी पूरी जानकारी

विजयपुर-मयुरझुटी रोड पर पुलिस की रेड, 52 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ चार गिरफ्तार
(फ़ोटो)

साहिबगंज के रांगा थाना पुलिस ने विजयपुर-मयुरझुटी रोड के पास जंगल में छापेमारी कर कार से ब्राउन शुगर बेचते चार तस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके पास से 52 ग्राम ब्राउन शुगर, नशा तोलने वाली मशीन और तस्करी में इस्तेमाल वैगन-आर कार जब्त की है।

साहिबगंज: पतना प्रखंड के रांगा थाना पुलिस ने नशे के सौदागरों पर बड़ी कार्रवाई की है। 27 मई की देर रात विजयपुर-मयुरझुटी रोड के किनारे जंगल-झाड़ी में छापेमारी कर ब्राउन शुगर की खरीद-बिक्री करते 4 तस्करों को रंगे हाथ दबोच लिया। सभी को जेल भेज दिया गया है। 

रांगा थाना में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बरहरवा अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी नितिन खंडेलवाल ने बताया कि 27 मई की रात गुप्त सूचना मिली थी कि विजयपुर-मयुरझुटी रोड के पास सुनसान जंगल में एक मारुति वैगन-आर कार से चार लोग ब्राउन शुगर का धंधा कर रहे हैं। सूचना मिलते ही वरीय अधिकारियों के निर्देश पर एसडीपीओ के नेतृत्व में स्पेशल छापेमारी टीम बनाई गई। टीम ने घेराबंदी कर मौके से चारों को ब्राउन शुगर समेत धर दबोचा।

पकड़े गए आरोपियों में राजेश पासवान (45)- निवासी कहलगांव, बिहार, संजीत कुमार (39)- निवासी कहलगांव, बिहार, संजय कुमार वर्मा (34)- वर्तमान पता तलबड़िया, स्थाई पता कहलगांव, बिहार, लालमोहन साह (26)- निवासी तेलीपाड़ा शामिल हैं। पुलिस ने आरोपियों के पास से नशे का पूरा किट बरामद किया। जिसमें 52 ग्राम ब्राउन शुगर, वजन करने वाली इलेक्ट्रॉनिक मशीन, चम्मच, प्लास्टिक का डिब्बा, सेवन करने वाला पेपर और अन्य सामग्री और घटना में इस्तेमाल मारुति वैगन-आर कार भी जब्त की गई है।

इस बड़ी कार्रवाई में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी नितिन खंडेलवाल, इंस्पेक्टर संतोष कुमार, रांगा थाना प्रभारी अखिलेश कुमार यादव, पुलिस अवर निरीक्षक गौरव भगत, महेश कुमार, सहायक अवर निरीक्षक कामेश्वर मरांडी, प्रकाश मिश्रा और सशस्त्र बल शामिल थे।

यह भी पढ़ें: Sahebganj News: मॉडल कॉलेज राजमहल में योग दिवस का पूर्वाभ्यास, छात्रों ने दिखाया उत्साह

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Anjali Sinha
Anjali Sinha Picture

Anjali Sinha covers Jharkhand local news, breaking stories, and trending updates at Samridh Jharkhand. She focuses on ground reports, regional developments, and timely news coverage to keep readers informed with accurate and engaging stories. Passionate about journalism, she brings attention to stories that matter to the community.

Latest News

पलामू जनता दरबार: बच्चे को अनाथ आश्रम भेजने पहुंची महिला, उपायुक्त ने बढ़ाया मदद का हाथ पलामू जनता दरबार: बच्चे को अनाथ आश्रम भेजने पहुंची महिला, उपायुक्त ने बढ़ाया मदद का हाथ
Palamu News: कल्याण विभाग की योजनाओं की समीक्षा, कार्यों में तेजी लाने का निर्देश 
Deoghar News: बुआ फिल्म्स के 5 दिवसीय समर कैंप का भव्य समापन, माताओं ने रैंप वॉक कर बिखेरा जलवा
उपायुक्त ने एमटीसी सेंटर का किया निरीक्षण, बच्चों के उपचार एवं पोषण व्यवस्था को लेकर दिए आवश्यक निर्देश
Dumka News: मकान सूचीकरण एवं आवासन गणना कार्य की समीक्षा हेतु पर्यवेक्षकों की बैठक आयोजित
पाकुड़ की बड़ी उपलब्धि: महिला सशक्तिकरण के लिए दिल्ली में मिला राष्ट्रीय पंचायत पुरस्कार
Pakur News: बीवी के लिए आभूषण खरीदने के बहाने युवक ने दुकानदार को लगाया चूना
Pakur News: आदिवासी सेंगेल अभियान के प्रतिनिधि मंडल ने बीडीओ को सौंपा मांग पत्र 
बोकारो स्टील प्लांट में "सुरक्षा हमारी साझा यात्रा" पर विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
Hazaribagh News: चेन स्नैचिंग पर दारू थाना की चेतावनी: सतर्कता ही सुरक्षा का सबसे बड़ा उपाय
राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग की सदस्य डॉ. आशा लकड़ा ने किया स्टील प्लांट का दौरा
Koderma News: घर की चहारदीवारी से निकलकर आत्मनिर्भर बनीं इंदरवा की महिलाएं