Sahebganj News: मॉडल कॉलेज राजमहल में योग दिवस का पूर्वाभ्यास, छात्रों ने दिखाया उत्साह

प्राचार्य ने योग को स्वस्थ और संतुलित जीवन का आधार बताया

Sahebganj News: मॉडल कॉलेज राजमहल में योग दिवस का पूर्वाभ्यास, छात्रों ने दिखाया उत्साह
पूर्वाभ्यास के दौरान सामूहिक योगासन करते छात्र-छात्राएं।

साहिबगंज के मॉडल कॉलेज, राजमहल में 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2026 के पूर्वाभ्यास को लेकर भव्य योग कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राचार्य डॉ. रणजीत कुमार सिंह ने की।

साहिबगंज: 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2026 के पूर्वाभ्यास को लेकर शुक्रवार को मॉडल कॉलेज, राजमहल परिसर में भव्य योग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राचार्य डॉ. रणजीत कुमार सिंह ने की। अपने अध्यक्षीय संबोधन में प्राचार्य डॉ. रणजीत कुमार सिंह ने बताया कि आयुष मंत्रालय द्वारा घोषित 2026 के अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का विषय "स्वस्थ वृद्धावस्था के लिए योग" है। 

उन्होंने चिंता जताते हुए कहा कि आज मनुष्य की औसत आयु घटकर लगभग 60 वर्ष रह गई है। योग के जरिए हम अपनी जीवन आयु में वृद्धि कर सकते हैं। योग भारतीय संस्कृति की अमूल्य धरोहर है। यह केवल व्यायाम नहीं, बल्कि स्वस्थ और संतुलित जीवन जीने की उत्कृष्ट कला है। उन्होंने सभी छात्र-छात्राओं, शिक्षकों और कर्मचारियों से योग को दिनचर्या में शामिल करने का आह्वान किया।

कार्यक्रम में कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय की योग शिक्षिका मार्ग्रेट हेम्ब्रम एवं फिजिकल शिक्षिका ज्योति पन्ना विशेष रूप से मौजूद रहीं। योग शिक्षिका मारग्रेट हेम्ब्रम ने विद्यार्थियों को नियमित योग और व्यायाम के शारीरिक-मानसिक लाभ बताए। कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय की छात्राओं द्वारा सामूहिक योगासन और व्यायाम की आकर्षक प्रस्तुति दी गई। प्रतिभा रक्षित ने चित्रांकन के माध्यम से योग का अभ्यास दिखाकर सभी को प्रेरित किया।

कार्यक्रम का संचालन डॉ. शैलेश मिश्र ने किया। उन्होंने योग को जीवन का अभिन्न अंग और सरल-स्वस्थ जीवन का आधार बताया। कार्यक्रम का समापन वैदिक मंगलकामना "सर्वे भवन्तु सुखिनः, सर्वे सन्तु निरामयाः। सर्वे भद्राणि पश्यन्तु, मा कश्चिद् दुःखभाग् भवेत्॥" के साथ हुआ। कार्यक्रम में महाविद्यालय के शिक्षकगण, कर्मचारी और बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। पूरे परिसर में उत्साह, अनुशासन और सकारात्मक ऊर्जा का माहौल रहा।

यह भी पढ़ें: Sahebganj News: राजमहल में 8 जून से शुरू होगा टीबी खोज अभियान, हैंडहेल्ड एक्स-रे से होगी जांच

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Susmita Rani
Susmita Rani Picture

Susmita Rani is a journalist and content writer associated with Samridh Jharkhand. She regularly writes and reports on grassroots news from Jharkhand, covering social issues, agriculture, administration, public concerns, and daily horoscopes. Her writing focuses on factual accuracy, clarity, and public interest.

Latest News

पलामू जनता दरबार: बच्चे को अनाथ आश्रम भेजने पहुंची महिला, उपायुक्त ने बढ़ाया मदद का हाथ पलामू जनता दरबार: बच्चे को अनाथ आश्रम भेजने पहुंची महिला, उपायुक्त ने बढ़ाया मदद का हाथ
Palamu News: कल्याण विभाग की योजनाओं की समीक्षा, कार्यों में तेजी लाने का निर्देश 
Deoghar News: बुआ फिल्म्स के 5 दिवसीय समर कैंप का भव्य समापन, माताओं ने रैंप वॉक कर बिखेरा जलवा
उपायुक्त ने एमटीसी सेंटर का किया निरीक्षण, बच्चों के उपचार एवं पोषण व्यवस्था को लेकर दिए आवश्यक निर्देश
Dumka News: मकान सूचीकरण एवं आवासन गणना कार्य की समीक्षा हेतु पर्यवेक्षकों की बैठक आयोजित
पाकुड़ की बड़ी उपलब्धि: महिला सशक्तिकरण के लिए दिल्ली में मिला राष्ट्रीय पंचायत पुरस्कार
Pakur News: बीवी के लिए आभूषण खरीदने के बहाने युवक ने दुकानदार को लगाया चूना
Pakur News: आदिवासी सेंगेल अभियान के प्रतिनिधि मंडल ने बीडीओ को सौंपा मांग पत्र 
बोकारो स्टील प्लांट में "सुरक्षा हमारी साझा यात्रा" पर विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
Hazaribagh News: चेन स्नैचिंग पर दारू थाना की चेतावनी: सतर्कता ही सुरक्षा का सबसे बड़ा उपाय
राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग की सदस्य डॉ. आशा लकड़ा ने किया स्टील प्लांट का दौरा
Koderma News: घर की चहारदीवारी से निकलकर आत्मनिर्भर बनीं इंदरवा की महिलाएं